Friday 19th of June 2026

ब्रेकिंग

सांसद दर्शन सिंह चौधरी पीजी कॉलेज नरसिंहपुर के ऑडिटोरियम में आयोजित प्राकृतिक खेती कार्यशाला में शामिल हुए

27 ट्रॉली रेत जब्त, कई वाहन पुलिस अभिरक्षा में

मां जिनवाणी का जन्मोत्सव पर्व श्रुत पंचमी श्री तारण तरण दिगम्बर जैन चैत्यालय जी में बाल ब्रह्मचारी वैराग्य भैया

कामधेनु गौशाला मोहद में जिला स्तरीय गौशाला संचालक सम्मेलन संपन्न

गाडरवारा में मोहर्रम माह की पहली तारीख को हसनी हुसैनी सोसायटी ने दिया मानवता व भाईचारे का संदेश

: नरवाई जलाने पर एसडीएम ने 6 किसानों पर लगाया 5-5 हजार का अर्थदण्ड  एसडीएम आगर किरण बरबड़े ने नरवाई जलाने पर जिले के 6 किसानों पर 5-5 हजार रुपए का अर्थदंड लगाया है।

Aditi News Team

Tue, Apr 15, 2025
नरवाई जलाने पर एसडीएम ने 6 किसानों पर लगाया 5-5 हजार का अर्थदण्ड  एसडीएम आगर किरण बरबड़े ने नरवाई जलाने पर जिले के 6 किसानों पर 5-5 हजार रुपए का अर्थदंड लगाया है। विदित हो कि गेहूं फसल कटाई उपरांत खेतों में नरवाई जलाने पर पर्यावरण, जन स्वास्थ्य एवं जीव जंतुओं को होने वाली हानि को रोकने हेतु कलेक्टर श्री राघवेंद्र सिंह द्वारा जिले में नरवाई जलाने को प्रतिबंधित किया है। ग्राम देवली आगर के किसानों द्वारा नरवाई जलाने पर नायब तहसीलदार झांटा द्वारा दिये गए प्रतिवेदन पर एसडीएम ने कृषक शिवनारायण पिता अमरा, बलवंत सिंह पिता लालासिंह राजपूत, पदमबाई पति भगवानसिंह निवासी देवली एवं सुंदरबाई पति चंदरसिंह निवासी उमरिया लाला, मुकेश पिता चंदर व बालूसिंह, हिरालाल पिता मांगीलाल पर 5-5 हजार रुपए का अर्थदण्ड लगाया है। एसडीएम ने तहसीलदार को कृषकों से अर्थदण्ड की राशि वसूल की शासकीय कोष में जमा करवाने के निर्देश दिए है।  

Tags :

जरूरी खबरें