Saturday 20th of June 2026

ब्रेकिंग

सांसद दर्शन सिंह चौधरी पीजी कॉलेज नरसिंहपुर के ऑडिटोरियम में आयोजित प्राकृतिक खेती कार्यशाला में शामिल हुए

27 ट्रॉली रेत जब्त, कई वाहन पुलिस अभिरक्षा में

मां जिनवाणी का जन्मोत्सव पर्व श्रुत पंचमी श्री तारण तरण दिगम्बर जैन चैत्यालय जी में बाल ब्रह्मचारी वैराग्य भैया

कामधेनु गौशाला मोहद में जिला स्तरीय गौशाला संचालक सम्मेलन संपन्न

गाडरवारा में मोहर्रम माह की पहली तारीख को हसनी हुसैनी सोसायटी ने दिया मानवता व भाईचारे का संदेश

: नरसिंहपुर साईबर सेल को बड़ी सफलता, लगभग 22 लाख मूल्य के 110 गुम मोबाईल तलाशे, धारकों को सौपे गए उनके मोबाईल, धारकों के गुम मोबाईल प्राप्त होने पर उनके चेहरे पाए आयी खुशी

Aditi News Team

Thu, Mar 13, 2025
नरसिंहपुर साईबर सेल को बड़ी सफलता, लगभग 22 लाख मूल्य के 110 गुम मोबाईल तलाशे, धारकों को सौपे गए उनके मोबाईल, धारकों के गुम मोबाईल प्राप्त होने पर उनके चेहरे पाए आयी खुशी,साईबर फ्राड एवं अपराधों से बचाव हेतु आमजनों को दी गयी समझाईस। ➡️ उल्लेखनीय है कि जिला अंतर्गत मोबाईल धारकों के मोबाईल गुम होनें के प्राप्त आवेदनों एवं सूचना पर गंभीरता से कार्यवाही करते हुये साईबर सेल के अधिकारी एवं कर्मचारियों की विशेष टीम गठित की जाकर गुम मोबाईलों के तलाश एवं पतासाजी हेतु निर्देशित किया गया था। ➡️ साईबर सेल की गठित टीम द्वारा तकनीकी माध्यमों से गुम मोबाईलों की पतासाजी की गयी जिसके परिणाम स्वरूप लगभग 22 लाख मूल्य के 110 गुम मोबाईल वरामद करनें में सफलता प्राप्त की गयी है। उक्त गुम मोबाईलों को विभिन्न स्थानों से वरामद किया गया है। उक्त मोबाईल की वरामदगी हेतु भी विशेष टीमों का गठन किया गया था। उक्त सभी वरामद 110 मोबाईलों को पुलिस अधीक्षक श्रीमति मृगाखी डेका, अति. पुलिस अधीक्षक, श्री संदीप भूरिया, उप पुलिस अधीक्षक, श्रीमति सचि पाठक के निर्देशन में साईबर पुलिस टीम द्वारा संबंधित मोबाईल धारकों को सौपे गये है। मोबाईल धारको द्वारा उनके गुम मोबाईल वापस मिलनें पर उनके चेहरे खुशी से खिल गए एवं उनके द्वारा पुलिस प्रशासन को धन्यवाद दिया जाकर पुलिस प्रशासन की कार्यवाही की सराहना की गयी है। ➡️ साईबर अपराधों की जागरूकता हेतु आयोजित किया गया शिविर :- पुलिस कंट्रोल रूम नरसिंहपुर साईबर फ्राड एवं अपराधों की जागरूकता के संबंध में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर में प्रभारी कंट्रोल रूम निरीक्षक संधर चौधरी, प्र.आरक्षक देवेन्द्र सिंह, महिला आरक्षक, कुमुद पाठक, आरक्षक नीरज डेहरिया, हेमंत वाडिवा एवं नितिन कुशवाहा एवं आरक्षक राकेश चौधरी द्वारा आमजनों को साईबर अपराधों के संबंध में जानकारी दी गयी। सायबर मित्र की सलाह मानियें।

Tags :

जरूरी खबरें