Thursday 18th of June 2026

ब्रेकिंग

पुलिस ने चुरायी हुई 4 मोटर सायकिलें जप्त

बनेगा आधुनिक मास्टर प्लान,प्रहलाद सिंह पटेल

बंदियों ने किया सामूहिक योग अभ्यास

पत्रकारों ने इसे जनहित की जीत बताया,पत्रकारों ने किया मंत्री जी का आभार व्यक्त "बड़े बे आबरू होकर तेरे कूचे से हम निकले

गाडरवारा पुलिस नही पकड़ पाई अभी तक चोरो को,अनाज चोर सक्रिय,जिम्मेदार पुलिस अधिकारी ध्यान दे

: करेली,शुभम् काँलोनी के निर्माणाधीन पार्क का नामकरण हो लोकतंत्र सेनानी पार्क..नपाध्यक्ष को लोकतंत्र सेनानी संघ ने सौंपा पत्र..

Aditi News Team

Tue, Jun 17, 2025
शुभम् काँलोनी के निर्माणाधीन पार्क का नामकरण हो लोकतंत्र सेनानी पार्क..नपाध्यक्ष को लोकतंत्र सेनानी संघ ने सौंपा पत्र.. रिपोर्टर भागीरथ तिवारी  करेली..25 जून 1975 को आपालकाल की घोषणा की गई थी। जिसमें देश के लाखों सामाजिक राजनैतिक कार्यकर्ताओं को मीसा धारा के तहत निरुध्द कर दिया गया था। करेली एवं जिले के भी अनेकों राजनैतिक सामाजिक कार्यकर्ताओं को जेल में मीसा धारा के अंतगत निरुध्द कर दिया था। मध्यप्रदेश शासन द्वारा इन राजनैतिक सामाजिक कार्यकर्ताओं को लोकतंत्र सेनानी के नाम से सम्मानित किया जा रहा है। लोकतंत्र की रक्षा हेतु जो संघर्ष किया गया था। उस संघर्ष की अमरगाथ को याद रखने हेतु निरंजन वार्ड 'शुभम कालोनी में निर्माणाधीन पार्क का नाम लोकतंत्र सेनानी पार्क नामकरण किए जाने से लोकतंत्र की रक्षा करने वालों की चिरस्मृति जन सामान्य के मानस पटल पर स्थाई बनी रहे, इस बावद नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती सुशीला ममार को लोकतंत्र सेनानी संघ के जिलाध्यक्ष संतोष तिहैया, संरक्षक रमेश चंद कोचर, मुन्नालाल नामदेव, सतीश जैन पत्रकार, लालजी रैकवार, विजय सोनी, अरविंद गुप्ता, लेखचंद कोचर, महेश चौरसिया, मो. रसीद कुरैशी, विजय नेमा सहित सभी सदस्यों ने इस बावद ज्ञापन सौंपा।

Tags :

जरूरी खबरें