Sunday 21st of June 2026

ब्रेकिंग

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु, राज्यपाल पटेल और सीएम डॉ. यादव ने किया योग, दिया स्वस्थ-संतुलित जीवनशैली अपनाने का संदेश

गाडरवारा में आज 21 जून 12026 को 12वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर

प्रदेश सरकार प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देकर कृषि क्षेत्र में परिवर्तन ला रही है- मंत्री उदय प्रताप सिंह

जल संरक्षण का दिया गया संदेश

चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत लगभग 65 होटल एवं ढाबों की सघन चेकिंग की गई,10 होटल-ढाबा संचालकों के विरुद्ध कार्यवाही

: करेली,फोटो ग्राफी संघ ने विनीत जैन को दी श्रद्धांजलि

Aditi News Team

Mon, Dec 30, 2024
रिपोर्टर भागीरथ तिवारी  फोटो ग्राफी संघ ने विनीत जैन को दी श्रद्धांजलि करेली के प्रतिष्ठित प्रकाश फोटो स्टूडियो के संचालक विनीत जैन के निधन के बाद, करेली के स्थानीय रेस्ट हाउस में फोटो ग्राफी संघ द्वारा एक शोकसभा आयोजित की गई। इस अवसर पर शहर के सभी फोटोग्राफर एकत्र हुए और स्वर्गीय विनीत जैन को श्रद्धांजलि अर्पित की. सभा में वरिष्ठ फोटोग्राफरों ने विनीत जैन के जीवन और उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि विनीत जैन न केवल एक कुशल फोटोग्राफर थे, बल्कि सामाजिक कार्यों में भी हमेशा अग्रणी भूमिका निभाते थे। उनके निधन से फोटोग्राफी जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। इस श्रद्धांजलि सभा में दीपक शर्मा, रूपेश वर्मा, नरेश पटेल, अतुल तिवारी, अभिषेक साहू, अभिषेक सेन, अरुण ठाकुर, अशोक मेहरा, तेजराम, दुर्गेश, अनमोल, संतोष पूरी, भूपेंद्र पूरी, सतीश विश्वकर्मा, प्रशांत, और यस ठाकुर सहित अन्य फोटोग्राफर उपस्थित रहे। फोटो ग्राफी संघ ने इस अवसर पर उनके योगदान को याद करते हुए उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट कीं और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।  

Tags :

जरूरी खबरें