Monday 15th of June 2026

ब्रेकिंग

जुन्नारदेव पुलिस ने नाबालिग बालिका को सुरक्षित खोजकर परिजनों के किया सुपुर्द

आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया प्रकरण पंजीवद्ध

सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए दिए आवश्यक निर्देश

कलेक्टर श्रीमती सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न

नरसिंहपुर में यातायात थाना प्रभारी को दबंगई बताने वाले युवक का निकाला जुलूस किया न्यायालय में पेश

: गाडरवारा,डोला बाबा स्कूल मे मनाया हरियाली महोत्सव 

Aditi News Team

Wed, Aug 6, 2025
गाडरवाड़ा अदिति न्यूज सतीश लमानिया  डोला बाबा स्कूल मे मनाया हरियाली महोत्सव  गाडरवारा। गत बुधवार को स्थानीय शासकीय प्राथमिक शाला डोलाबाबा में हरियाली महोत्सव का कार्यक्रम रखा गया। इस अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी महोदया सुश्री सीमा डोंगरे एवं बीआरसी संदीप स्थापक की उपस्थिति रही। सर्वप्रथम सरस्वती माता की पूजन एवं सरस्वती वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस आयोजन मे छात्र-छात्राओं द्वारा फल सब्जी एवं कुछ पेड़ पौधे बनकर एवं आदिवासी नृत्य झिंगालाला में अपनी अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के दौरान सभी को वृक्षारोपण करने,पर्यावरण की जानकारी एवं बचाव की बातें बताई गई। इस मौक़े पर सुश्री डोंगरे एवं श्री स्थापक द्वारा कुछ आवश्यक जानकारी एवं निर्देश दिए गए एवं मध्यान्ह भोजन का भी निरीक्षण किया गया तथा। इस अवसर पर प्रधान पाठक श्रीमती रीता राज ,श्रीमती कल्पना पिपरोनिया, श्रीमती मालती शर्मा ,श्रीमती दशोदा अहिरवार एवं श्रीमती किरण दुबे के सहयोग की सराहना की गई। इस कार्यक्रम मे श्रीमती कल्पना पिपरोनिया द्वारा विद्या का वृक्ष उन्हें भेंट किए गए ।

Tags :

जरूरी खबरें