Tuesday 16th of June 2026

ब्रेकिंग

जुन्नारदेव पुलिस ने नाबालिग बालिका को सुरक्षित खोजकर परिजनों के किया सुपुर्द

आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया प्रकरण पंजीवद्ध

सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए दिए आवश्यक निर्देश

कलेक्टर श्रीमती सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न

नरसिंहपुर में यातायात थाना प्रभारी को दबंगई बताने वाले युवक का निकाला जुलूस किया न्यायालय में पेश

: G-20 सदस्य देशों के प्रतिनिधि सांची स्तूप देखने पहुंचे

Aditi News Team

Sat, Jun 17, 2023
साईंस-20 देशो के प्रतिनिधि सांची में बौद्ध स्तूप देखकर अभिभूत हुए सभी प्रतिनिधियों का तिलक लगाकर तथा पुष्पमाला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया KamarRana  रायसेन, 17 जून 2023 जी-20 अंतर्गत साइंस-20 कॉन्फ्रेंस-ऑन ‘कनेक्टिंग साइंस टू सोसायटी एंड कल्चर’ में आए जी-20 के सदस्य देशों के प्रतिनिधि शनिवार को भ्रमण के लिए रायसेन जिले के विश्व प्रसिद्व स्थल सांची स्तूप पहुंचे। जी-20 अंतर्गत साइंस-20 प्रतिनिधिओं का स्तूप परिसर में पहुंचने पर सभी का भारतीय संस्कृति अनुसार तिलक लगाकर तथा पुष्प माला पहनाकर एवं पुष्प भेंट कर भव्य स्वागत किया गया। शांति का टापू कहे जाने वाले सांची में हुए आत्मीय स्वागत से सभी प्रतिनिधि अभिभूत हो गए। साइंस-20 देशों के प्रतिनिधियों ने बौद्ध स्तूपों सहित अन्य धरोहरों को देखा तथा उनकी सुंदरता, बनावट शैली देखकर मंत्रमुग्ध हो गए। बौद्ध स्तूपों के साथ ही यहां के नैसर्गिक सौंदर्य ने भी उन्हें अपनी ओर आकर्षित किया। इस दौरान भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के अधिकारियों द्वारा भगवान बौद्ध की शिक्षाओं और सम्राट अशोक के संदेशों से अवगत करवाया। उन्हे सांची स्तूपों की बनावट शैली, उनके ऐतिहासिक तथा पुरातात्विक महत्व के बारे में अवगत कराया। सांची स्तूप परिसर में लेजर शो के माध्यम से भगवान बुद्व की कथाएं एवं उनकी जीवनी प्रदर्षित की गई साथ ही सम्राट आषोक के जीवन काल पर भी प्रकाष डाला। जी-20 देषों अंतर्गत साइंस-20 के प्रतिनिधियों के भ्रमण के दौरान ब्राजील, यूएई, यूके, साउथ अफ्रीका सहित अन्य देषों के प्रतिनिधि, कलेक्टर श्री अरविंद दुबे, सहित अन्य अधिकारी एवं भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के अधिकारी भी साथ रहे। पीआरओ/स0क्र0 91/06-2023

Tags :

जरूरी खबरें