Monday 15th of June 2026

ब्रेकिंग

आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया प्रकरण पंजीवद्ध

सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए दिए आवश्यक निर्देश

कलेक्टर श्रीमती सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न

नरसिंहपुर में यातायात थाना प्रभारी को दबंगई बताने वाले युवक का निकाला जुलूस किया न्यायालय में पेश

गाडरवारा नगर मंडल की बैठक राज राजेश्वरी होटल में संपन्न

: स्कुल चलें अभियान के तहत मनाया प्रवेशोत्सव    छात्र छात्राओं एवं अभिभावकों का हुआ सम्मान 

Aditi News Team

Wed, Jun 19, 2024
स्कुल चलें अभियान के तहत मनाया प्रवेशोत्सव    छात्र छात्राओं एवं अभिभावकों का हुआ सम्मान   जितेन्द्र दुबे शाहनगर ,पन्ना  शाहनगर नि .प्र । मुख्यालय शाहनगर के. सी. एम. राइज ऐक्सीलेन्स स्कुल , शासकीय .कन्या हाईस्कूल सहित प्राथमिक / माध्यमिक/प्र शाला सहित शासकीय हायर सेकेन्ङरी स्कुल बोरी शासकीय हायर सेकेन्ङरी स्कूल बिसानी शासकीय हाईस्कूल स्कूल कचौरी शासकीय हाईस्कूल रोहनिया शासकीय हाई स्कूल बिसानी शासकीय हाईस्कुल पुरैना सहित विकासखन्ङ शाहनगर के सभी विद्यालयों में स्कूल चलो अभियान के तहत प्रवेशोत्सव मनाया गया ।प्रवेशोत्सव की शुरूआत मां सरस्वती पुजा वंदना के साथ की गयी ।इसके बाद शालाओं मे नये प्रवेशी बच्चों को तिलक लगाकर मिष्ठान खिलाकर स्वागत किया गया इस अवसर पर शाहनगर के सी एम राइज विद्यालय के कार्यक्रम मे विद्यालय शाहनगर मंङल अध्यक्ष सुलभ उरमलिया शाहनगर सरपंच मनोज जैन शाहनगर विकासखन्ङ अधिकारी श्री मति ङाॅ0 रागनी तिवारी विद्यालय प्रभारी प्राचार्य भरत लाल पान्ङे व्याख्याता शिवराम तिवारी ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवन करते हुये कार्यक्रम की शुरूआत की। तत्पश्चात विद्यालय में आये हुये छात्र छात्राओ एवं उनके अभिभावकों को मिष्ठान खिलाकर स्वागत वंदन अभिनंदन कर पुस्तक वितरण कराया गया । इस अवसर पर मंङल अध्यक्ष सुलभ उरमलिया ने कहा की हमारी भाजपा सरकार मध्य प्रदेश मे 369 सी. एम. राइज विद्यालयों की शुरूआत करने जा रही है जिन विद्यालयों मे निशुल्क शिक्षा का दायित्व हमारे छात्र छात्राओ को मिलेगा प्रदेश भर मे छात्र छात्राओ के उज्ज्वल भविष्य के लिये बहुत बहुत शुभकामनायें हम इनके सपनों मे नये रंग भरे ,यही हमारा प्रयास है । यहा भी कार्यक्रम - शाहनगर विकासखन्ङ के शासकीय हाईस्कूल पुरैना मे बी आर सी की टीम मे बी आर सी अमित श्रीवास्तव उदयभान सिंह लिपिक संतोष ब्रजपुरिया ने पहुंचकर छात्र छात्राओ को टाफियां एवं मिष्ठान खिलाकर विद्यालय मे स्वागत किया जहां विद्यालय प्राचार्य फूल सिंह सहित समस्त स्टाप मौजूद रहा ।

Tags :

जरूरी खबरें