Monday 15th of June 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर में यातायात थाना प्रभारी को दबंगई बताने वाले युवक का निकाला जुलूस किया न्यायालय में पेश

गाडरवारा नगर मंडल की बैठक राज राजेश्वरी होटल में संपन्न

परिवहन एवं स्कूल शिक्षा विभाग मप्र शासन, राव उदय प्रताप सिंह से मध्य प्रदेश शिक्षक संघ नरसिंहपुर

18 जून को प्रदेशभर में कलेक्टरों के माध्यम से प्रधानमंत्री और केंद्रीय शिक्षा मंत्री को सौंपा जाएगा ज्ञापन

राम नाम संग्रहालय समिति ने चलाया गौरैया बचाओ संदेश

: विद्युत विभाग की व्यवस्था ध्वस्त, जगह-जगह लटकी प्राण घातक केवल लाइन : विद्युत कटौती से कौड़ियां के ग्रामीणजन परेशान

Aditi News Team

Tue, Aug 19, 2025
रिपोर्टर रजनीश कुमार कौरव  विद्युत विभाग की व्यवस्था ध्वस्त, जगह-जगह लटकी प्राण घातक केवल लाइन : विद्युत कटौती से कौड़ियां के ग्रामीणजन परेशान नरसिंहपुर जिले की तहसील गाडरवारा अंतर्गत ग्राम पंचायत कौड़ियां से है जहा गांव की गली मोहल्ले चौराहों पर जगह-जगह विद्युत विभाग की केवल लाईन कटी फटी टूटी लटकी हुई है जो विभाग की पोल खोल रही है विद्युत विभाग द्वारा प्रतिदिन लगातार 24 घंटे में कई बार रखरखाव,या अन्य कारणो से अघोषित बिजली कटौती या बंद की जाती है जिससे आम जनता परेशान हैं। परेशान ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के कार्यालय पहुंचकर कनिष्ठ अभियंता को शिकायती पत्र सौंप कर गांव की विद्युत लाइन का नवीनीकरण करने की मांग की वही गांव के लोगों ने कहा कि विद्युत लाइन काफी पुरानी हो जाने के कारण जगह-जगह पर फॉल्ट की समस्या उत्पन्न होती है जिससे घरों के विद्युत उपकरण खराब हो रहे हैं साथ ही विद्युत विभाग द्वारा प्रतिदिन 24 घंटे में लगभग 10 से 15 बार विद्युत लाइन बंद की जाती है जिससे लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ता है बार-बार कटौती को बंद कर नियम अनुसार 24 घंटे बिजली प्रदान करने की मांग की।  

Tags :

जरूरी खबरें