Monday 15th of June 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर में यातायात थाना प्रभारी को दबंगई बताने वाले युवक का निकाला जुलूस किया न्यायालय में पेश

गाडरवारा नगर मंडल की बैठक राज राजेश्वरी होटल में संपन्न

परिवहन एवं स्कूल शिक्षा विभाग मप्र शासन, राव उदय प्रताप सिंह से मध्य प्रदेश शिक्षक संघ नरसिंहपुर

18 जून को प्रदेशभर में कलेक्टरों के माध्यम से प्रधानमंत्री और केंद्रीय शिक्षा मंत्री को सौंपा जाएगा ज्ञापन

राम नाम संग्रहालय समिति ने चलाया गौरैया बचाओ संदेश

: साईखेड़ा ब्लॉक के जनशिक्षा केन्द्रो मे आयोजित हुए शैक्षिक संवाद 

Aditi News Team

Tue, Oct 22, 2024
साईखेड़ा ब्लॉक के जनशिक्षा केन्द्रो मे आयोजित हुए शैक्षिक संवाद  गाडरवारा। गत दिवस क्षेत्र के जनपद शिक्षा केंद्र साईंखेड़ा के तहत समस्त जनशिक्षा केन्द्रो पर शासकीय शालाओं के कक्षा 1 से 2 एवं 6 से 8 पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए माह अक्टूबर का शैक्षिक संवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त कार्यक्रम ग्राम बोदरी, बरहटा, नांदनेर, बिचुआ, मडगुला एवं साईखेड़ा के शासकीय स्कूलों मे दोपहर 2 बजे से आयोजित किये गए। शैक्षिक संवादों में ग्राम बोदरी एवं बरहटा में बीआरसी संदीप स्थापक ने कहा कि शैक्षिक संवाद के माध्यम से मिली उपयोगी जानकारियों को सभी शिक्षक अपनी डायरी में नोट करें एवं कक्षा शिक्षण में उनका उपयोग करें। बीएसी पवन राजोरिया ने कहा कि शैक्षिक संवादों से आपसी विचार सामने आते है जो बेहद उपयोगी हैँ। बीएसी मनीराम मेहरा ने साईंखेड़ा में शैक्षिक संवाद में कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से निरंतर सीखने को मिलता है। शैक्षिक संवादों के आयोजनों में समस्त जनशिक्षको, सहजकर्ताओ व सह सहजकर्ताओ सहित शिक्षकों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही ।

Tags :

जरूरी खबरें