Monday 15th of June 2026

ब्रेकिंग

जुन्नारदेव पुलिस ने नाबालिग बालिका को सुरक्षित खोजकर परिजनों के किया सुपुर्द

आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया प्रकरण पंजीवद्ध

सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए दिए आवश्यक निर्देश

कलेक्टर श्रीमती सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न

नरसिंहपुर में यातायात थाना प्रभारी को दबंगई बताने वाले युवक का निकाला जुलूस किया न्यायालय में पेश

: तालाब निर्माण लगात राशि 4.51लाख में भ्रष्टाचार की चढ़ी भेट ग्राम पंचायत खदवेली मे फर्जीवाड़ा और व्यापक भ्रष्टाचार का बना अड्डा

Aditi News Team

Wed, Aug 6, 2025
तालाब निर्माण लगात राशि 4.51लाख में भ्रष्टाचार की चढ़ी भेट ग्राम पंचायत खदवेली मे फर्जीवाड़ा और व्यापक भ्रष्टाचार का बना अड्डा छिन्दवाड़ा,बिछुआ अदिति न्यूज शिवजी चोरिया जनपद पंचायत बिछुआ के अंतर्गत ग्राम पंचायत खदवेली की सचिव और सरपंच की मिली भगत से पंचायत के कोई भी निर्माण कार्य या शासकीय योजना अंतर्गत मिलने वाली राशि का दुरूपयोग ग्राम सरपंच सचिव की मनमाफिक हो रहा है जनपद पंचायत बिछुआ की ग्राम पंचायत खदवेली में मनरेगा योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही है कुछ अधिकारियों को कर्मचारियों की मिलीभगत से योजना में भ्रष्टाचार किया जा रहा है भ्रष्टाचारीयों ने मिलकर पूरी योजना पर पलीता लगा दिया है इस योजना का मकसद था कि ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले गरीब परिवारों को रोजगार मिल सके ताकि वह रोजगार के लिए बाहरी प्रदेशों में न जाए मगर मनरेगा की जिम्मेदारों ने ही इस योजना में इस कदर लूट मचाई की सरकार की पूरी मंशा धराशाही हो गई जनपद पंचायत बिछुआ की ग्राम पंचायत खदवेली में मनरेगा योजनांतर्गत खेत तालाब निर्माण लगात राशि 4.51लाख लगभग राशि की लागत से निर्मित तालाब फूट गया है। मनरेगा योजना में निर्मित तालाब के फूटने की पोल पहली बारिश में ही खुल गई। और तालाब बरसात में बह गया। जिसके साथ ही तकनीकी अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगना शुरू हो गए है। आपको बता दे कि तालाब का निर्माण कार्य कुछ माह पहले का है तालाब का निर्माण कार्य इतना गुणवत्ताहीन किया गया है कि बारिश में तालाब के फूटकर बह जाने से निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहा हैं। जिसके चलते लाखो के निर्माण कार्य साल भर भी नहीं टिक पा रहे है। बारिश ने ही घटिया निर्माण की पोल खोल दी है।निर्माण कार्य के दौरान अधिकारियों द्वारा इस कार्य की मॉनिटरिंग सही तरीके से नहीं की जिसका नतीजा सामने आया है। जिसका भौतिक सत्यापन के साथ गुणवत्ता की जांच किया जाना नितांत आवश्यक है और ऐसे लोगों पर लगाम कसना चाहिए नहीं तो आम जनता यूं ही परेशान होते रहेगी और शासन की राशि का दुरुपयोग सरपंच सचिव द्वारा किया जाता रहेगा स्थानीय नागरिकों ने शासन प्रशासन से मांग किया है कि ऐसे फर्जी वादा करने वालों पर शक्त से ससक्त कार्यवाही सुनिश्चित किया जाए और शासन की राशि का दुरुपयोग होने से रोका जाए। ग्रामीण लोग जिला कलेक्टर से शिकायत करने की बात की गई।

Tags :

जरूरी खबरें