Friday 19th of June 2026

ब्रेकिंग

27 ट्रॉली रेत जब्त, कई वाहन पुलिस अभिरक्षा में

मां जिनवाणी का जन्मोत्सव पर्व श्रुत पंचमी श्री तारण तरण दिगम्बर जैन चैत्यालय जी में बाल ब्रह्मचारी वैराग्य भैया

कामधेनु गौशाला मोहद में जिला स्तरीय गौशाला संचालक सम्मेलन संपन्न

गाडरवारा में मोहर्रम माह की पहली तारीख को हसनी हुसैनी सोसायटी ने दिया मानवता व भाईचारे का संदेश

लोगों की समस्याओं का हुआ तुरंत निराकरण

: ग्रैपलिंग कमेटी ऑफ इंडिया की AGM मीटिंग में अकाशा डंडोतिया ने किया मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व

Aditi News Team

Mon, Apr 21, 2025
ग्रैपलिंग कमेटी ऑफ इंडिया की AGM मीटिंग में अकाशा डंडोतिया ने किया मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व   शिमला में आयोजित बीच ग्रैपलिंग नेशनल टूर्नामेंट के दौरान ग्रैपलिंग कमेटी ऑफ इंडिया की वार्षिक आमसभा (AGM) बैठक आयोजित की गई, जिसमें मध्यप्रदेश की ओर से उपाध्यक्ष अकाशा डंडोतिया ने राज्य का प्रतिनिधित्व किया।   इस महत्वपूर्ण बैठक में मध्यप्रदेश से रेफरी विजय ओझा, कोच सौरव एवं 23 खिलाड़ियों ने भाग लिया। टीम को मध्यप्रदेश ग्रैपलिंग कमेटी के अध्यक्ष हिमांशु अत्रीवाल एवं महासचिव एहतशाम उद्दीन द्वारा मार्गदर्शन प्रदान किया गया एवं अकाशा डंडोतिया को प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने के लिए विशेष रूप से भेजा गया।   इस अवसर पर सीईओ राजेन्द्र बारस्कर, ट्रेज़रर भूपेन्द्र भट्ट, सदस्य प्रियांका जोंवाल एवं पुष्पेन्द्र कुशवाहा ने पूरी टीम को एवं अकाशा डंडोतिया को शुभकामनाएं दीं।   यह आयोजन न केवल मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों के लिए एक प्रेरणास्पद अवसर रहा, बल्कि राज्य की ग्रैपलिंग प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का भी एक सशक्त माध्यम बना।

Tags :

जरूरी खबरें