Friday 19th of June 2026

ब्रेकिंग

सांसद दर्शन सिंह चौधरी पीजी कॉलेज नरसिंहपुर के ऑडिटोरियम में आयोजित प्राकृतिक खेती कार्यशाला में शामिल हुए

27 ट्रॉली रेत जब्त, कई वाहन पुलिस अभिरक्षा में

मां जिनवाणी का जन्मोत्सव पर्व श्रुत पंचमी श्री तारण तरण दिगम्बर जैन चैत्यालय जी में बाल ब्रह्मचारी वैराग्य भैया

कामधेनु गौशाला मोहद में जिला स्तरीय गौशाला संचालक सम्मेलन संपन्न

गाडरवारा में मोहर्रम माह की पहली तारीख को हसनी हुसैनी सोसायटी ने दिया मानवता व भाईचारे का संदेश

: छतरपुर पुलिस द्वारा संचालित हेलमेट बैंक सेवा से सप्ताह में 47 व्यक्तियों ने हेलमेट सेवा का लिया लाभ

Aditi News Team

Wed, Apr 16, 2025
छतरपुर पुलिस द्वारा संचालित हेलमेट बैंक सेवा से सप्ताह में 47 व्यक्तियों ने हेलमेट सेवा का लिया लाभ दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने से कई लाभ होते हैं, जो दुर्घटना की स्थिति में सवारों को सुरक्षित रहने में मदद कर सकते हैं। हेलमेट का प्राथमिक कार्य दुर्घटना की स्थिति में चालक एवं सवार व्यक्ति के सिर और मस्तिष्क को चोट से बचाना है। पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री अगम जैन द्वारा माह जुलाई वर्ष 2024 में जिला मुख्यालय छतरपुर में महाराजा छत्रसाल चौराहा स्थित हेलमेट बैंक सेवा का शुभारंभ किया गया था। इस सेवा का मुख्य उद्देश्य यह है कि दो पहिया वाहन चालक घर से लोकल में किसी काम से निकलता है और वह हेलमेट भूल जाता है और उसे अन्य स्थानों पर जाना होता है तो वह घर वापस ना जाकर समय की बचत करते हुवे हेलमेट बैंक सेवा से वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर आधार कार्ड नंबर रजिस्टर में प्रविष्टि कर हेलमेट आसानी से निशुल्क प्राप्त करें, और कार्य पूर्ण होने पर वापस आते समय हेलमेट 24 घंटे के अंदर जमा कर देंवे। नगरवासी, दुकान संचालक, स्वास्थ्य कर्मचारी, छात्र-छात्राएं सहित अन्य हेलमेट बैंक की सेवा का लाभ उठा रहे हैं। माह अप्रैल के विगत सप्ताह में 47 व्यक्ति इस सेवा का लाभ ले चुके हैं।

Tags :

जरूरी खबरें