Monday 15th of June 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर में यातायात थाना प्रभारी को दबंगई बताने वाले युवक का निकाला जुलूस किया न्यायालय में पेश

गाडरवारा नगर मंडल की बैठक राज राजेश्वरी होटल में संपन्न

परिवहन एवं स्कूल शिक्षा विभाग मप्र शासन, राव उदय प्रताप सिंह से मध्य प्रदेश शिक्षक संघ नरसिंहपुर

18 जून को प्रदेशभर में कलेक्टरों के माध्यम से प्रधानमंत्री और केंद्रीय शिक्षा मंत्री को सौंपा जाएगा ज्ञापन

राम नाम संग्रहालय समिति ने चलाया गौरैया बचाओ संदेश

: लद्दाख में राज्यसभा सांसद कैलाश सोनी स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण में हुए शामिल

Aditi News Team

Mon, Aug 16, 2021

नरसिंहपुर। राज्यसभा सांसद एवं भारत सरकार की रक्षा विभाग की संसदीय सलाहकार समिति के सदस्य कैलाश सोनी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2021 को लद्दाख में चीन सीमा के नजदीक पैंगोंग लेक के समीप लूकुम में हुए ध्वजारोहण में शामिल हुये। यहां मेजर देवराज गिल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। श्री सोनी ने 1962 के युद्ध में परमवीर चक्र प्राप्त 85 वर्षीय मेजर धनवीर सिंह थापा के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। राज्यसभा सांसद ने यहां देश की सुरक्षा में तैनात डोगरा रेजिमेंट के जवानों से परिचय प्राप्त किया।
         राज्यसभा सांसद श्री सोनी ने देश एवं प्रदेशवासियों को 75वें स्वतंत्रता दिवस की वर्षगांठ पर शुभकामनाएँ और बधाई दी है। उन्होंने कहा कि देश की रक्षा में तैनात व स्वतंत्रता संग्राम में त्याग, बलिदान और अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले सेनानियों के हम सदैव ऋणी रहेंगे।

Tags :

जरूरी खबरें