Monday 15th of June 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर में यातायात थाना प्रभारी को दबंगई बताने वाले युवक का निकाला जुलूस किया न्यायालय में पेश

गाडरवारा नगर मंडल की बैठक राज राजेश्वरी होटल में संपन्न

परिवहन एवं स्कूल शिक्षा विभाग मप्र शासन, राव उदय प्रताप सिंह से मध्य प्रदेश शिक्षक संघ नरसिंहपुर

18 जून को प्रदेशभर में कलेक्टरों के माध्यम से प्रधानमंत्री और केंद्रीय शिक्षा मंत्री को सौंपा जाएगा ज्ञापन

राम नाम संग्रहालय समिति ने चलाया गौरैया बचाओ संदेश

: बड़वानी मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर कलेक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश<br>

Aditi News Team

Thu, Nov 19, 2020

कलेक्टर श्री शिवराज सिंह वर्मा ने आगामी 27 नवंबर को राजपुर में होने वाले मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम के मद्देनजर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। बुधवार को देर शाम कलेक्ट्रेट सभागृह में आयोजित बैठक के दौरान कलेक्टर श्री वर्मा ने अधिकारियों को मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम के मद्देनजर नामजद जिम्मेदारी सौंपी है।
   इस दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों को स्ट्रीट वेंडर योजना, स्वच्छता सर्वेक्षण, जिले में लग रहे विशेष जन समस्या निवारण शिविर, युवाओं को स्किल डेवलपमेंट हेतु दिए जाने वाले प्रशिक्षण की भी समीक्षा कर अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे भी इन कार्यक्रमों की अपने स्तर पर समीक्षा कर मैदानी अमले को आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। जिससे उक्त योजनाओं के शत-प्रतिशत लक्ष्य को हर हाल में प्राप्त किया जा सके ।

Tags :

जरूरी खबरें