Monday 15th of June 2026

ब्रेकिंग

आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया प्रकरण पंजीवद्ध

सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए दिए आवश्यक निर्देश

कलेक्टर श्रीमती सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न

नरसिंहपुर में यातायात थाना प्रभारी को दबंगई बताने वाले युवक का निकाला जुलूस किया न्यायालय में पेश

गाडरवारा नगर मंडल की बैठक राज राजेश्वरी होटल में संपन्न

: दतिया,गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने जिले के तीन थानों का किया लोकार्पण,3 करोड़ 39 लाख से बने नवनिर्मित थाने

Aditi News Team

Sat, Oct 16, 2021

दतिया। मध्यप्रदेश शासन के गृह, जेल, संसदीय कार्य, विधि एवं विधायी विभाग के मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने आज शनिवार को मुख्य अतिथि के रूप में जिले के तीन थानों के नवनिर्मित भवन का फीता काटकर विधिवत लोकार्पण किया। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि थानों की नवनिर्मित भवन बन जाने से सुविधा युक्त थानों का संचालन हो सकेगा। थानो के स्टॉफ को कार्य करने में अति सुविधा होगी।
    गृह मंत्री द्वारा जिन थानो का लोकार्पण किया है उनमें धीरपुरा थाना, भगुआपुरा थाना एवं सेवढ़ा थाना शामिल है। सभी थानों के नवनिर्मित भवन की लागत एक करोड़ 13 लाख प्रत्येक भवन की है। इस प्रकार कुल राशि 3 करोड़ 39 लाख रूपये तीनो थानों के नवनिर्मित भवनांे की लागत है।
    कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सुरेन्द्र बुद्यौलिया, पुलिस महानिरीक्षक चंबल जोन श्री सचिन कुमार अतुलकर, कलेक्टर श्री संजय कुमार, पुलिस अधीक्षक श्री अमन सिंह राठौर, एसडीएम सेवढ़ा श्री अनुराग निगवाल सर्वश्री डॉ. रामजी खरे, प्रशांत ढेंगुला, योगेश सक्सैना, अतुल भूरे चौधरी, धीरू दांगी, गिन्नी राजा परमार, बंटी राजपूत, रामजी याव, बलदेव राज बल्लू सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्यजन एवं विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।  
 

Tags :

जरूरी खबरें