Monday 15th of June 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर में यातायात थाना प्रभारी को दबंगई बताने वाले युवक का निकाला जुलूस किया न्यायालय में पेश

गाडरवारा नगर मंडल की बैठक राज राजेश्वरी होटल में संपन्न

परिवहन एवं स्कूल शिक्षा विभाग मप्र शासन, राव उदय प्रताप सिंह से मध्य प्रदेश शिक्षक संघ नरसिंहपुर

18 जून को प्रदेशभर में कलेक्टरों के माध्यम से प्रधानमंत्री और केंद्रीय शिक्षा मंत्री को सौंपा जाएगा ज्ञापन

राम नाम संग्रहालय समिति ने चलाया गौरैया बचाओ संदेश

: चंडीगढ़,वायुसेना प्रमुख की चंडीगढ़ यात्रा

Aditi News Team

Tue, Sep 7, 2021

चंडीगढ़। प्रमुख एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया पीवीएसएम एवीएसएम वीएम एडीसी ने दिनांक 06 सितंबर 2021 को वायुसेना स्टेशन चंडीगढ़ का दौरा किया। उनकी यात्रा वायुसेना स्टेशन चंडीगढ़ की 60 वीं वर्षगांठ के अवसर पर हुई। उनके आगमन पर एयर कमोडोर तेजबीर सिंह एवीएसएम वीएम, एओसी, वायु सेना स्टेशन चंडीगढ़ द्वारा उनका स्वागत किया गया ।

वायुसेना प्रमुख ने स्टेशन में चल रही क्षमता वृद्धि और बुनियादी ढांचे के उन्नयन की पहल की समीक्षा की। उन्होंने सामान्य रूप से भारी लिफ्ट और हवाई रख-रखाव कार्यों को पूरा करने और पूर्वी लद्दाख में पैदा हुई आकस्मिक स्थिति के दौरान तेजी से हेवी लिफ्ट एवं हवाई संचालन करने में वायुसेना स्टेशन के वायुसैनिकों द्वारा निभाई गई भूमिका की सराहना की।

वायुसेना प्रमुख ने केंद्रीय विद्यालय (केवी), सेक्टर 47,  चंडीगढ़ का भी दौरा किया, ताकि शिक्षक दिवस मनाने के लिए अपने अल्मा-मेटर और शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया जा सके। उन्होंने उन प्रारंभिक वर्षों के दौरान उनके शिक्षकों द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका को स्वीकार किया और स्कूल तथा केंद्रीय विद्यालय संगठन को अपनी शुभकामनाएं दीं। इससे पहले दिन में उन्होंने आभासी माध्यम से देशभर के 130 वायु सेना स्कूलों के प्राचार्यों को संबोधित किया।

Tags :

जरूरी खबरें