Monday 15th of June 2026

ब्रेकिंग

जुन्नारदेव पुलिस ने नाबालिग बालिका को सुरक्षित खोजकर परिजनों के किया सुपुर्द

आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया प्रकरण पंजीवद्ध

सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए दिए आवश्यक निर्देश

कलेक्टर श्रीमती सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न

नरसिंहपुर में यातायात थाना प्रभारी को दबंगई बताने वाले युवक का निकाला जुलूस किया न्यायालय में पेश

: गणतंत्र दिवस समारोह में केरल के मंत्री अहमद ने फहराया उलटा तिरंगा सैल्यूट भी किया, सही लगाया गया फिर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया

Aditi News Team

Wed, Jan 26, 2022

केरल के कासरगोड़ जिला प्रभारी मंत्री अहमद देवरकोविल को गणतंत्र दिवस के मौके पर शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा। 26 जनवरी दिवस के अवसर पर अहमद को अपनी फजीहत उस समय महसूस हुई जब उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज को फहराया लेकिन तिरंगा उलटा फहरा। शर्मिंदगी की बात ये है कि बंदरगाह मंत्री एवं जिला पुलिस प्रमुख वैभव सक्सेना, प्रभारी जिला कलेक्टर एडीएम एके रामेंद्रन और अन्य पुलिस अधिकारियों ने उलटे तिरंगे को ही सैल्यूट कर दिया। ये पूरी घटना विद्यानगर के कासरगोड़ नगर निगम स्टेडियम में घटी।हालाँकि तिरंगे के खुलते ही कुछ पत्रकारों ने इस गलती को नोटिस किया और अधिकारियों को इस संबंध में सूचित किया। इसके बाद मंत्री ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए जिला पुलिस अध्यक्ष से फौरन कार्यक्रम रुकवाकर राष्ट्रीय ध्वज को सही से फहराने के लिए कहा। 10 मिनट के अंदर तिरंगा नीचे उतारा गया। सही से लगाया गया और फिर गणतंत्र दिवस समारोह में दोबारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। अब इस संबंध में जिला पुलिस प्रमुख सक्सेना कन्नूर रेंज के उप महानिरीक्षक राहुल आर नायर को अपनी रिपोर्ट सौंपेगें।

Tags :

जरूरी खबरें