Sunday 27th of September 2026

ब्रेकिंग

मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की आशी चौकसे ने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम इवेंट में जीता सिल्वर

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित मप्र दौरे एवं पुलिस प्रदर्शनी की तैयारियों को लेकर समीक्षा की

श्रम का सम्मान पद-प्रतिष्ठा से नहीं, मेहनत और सेवा से होता है

गणेश विसर्जन के दौरान घाटपिपरिया के समीप शक्कर नदी की घटना NDRF का रेस्क्यू अभियान जारी,

वीरता और अदम्य साहस को नमन करते हुए गाडरवारा में आयोजित हुआ शौर्य सम्मान समारोह

श्रीदेव अटल बिहारी मंदिर में श्री राधाकृष्ण व्याहुला महोत्सव आज : श्रीदेव अटल बिहारी मंदिर में श्री राधाकृष्ण जी का व्याहुला (विवाह) महोत्सव श्रद्धा,भक्ति और उत्साह के साथ मनाया जाएगा

Aditi News Team

Sun, Jun 7, 2026

श्रीदेव अटल बिहारी मंदिर में श्री राधाकृष्ण व्याहुला महोत्सव का आयोजन आज 7 जून को

गाडरवारा। शहर के श्रीदेव अटल बिहारी मंदिर में आज 7 जून रविवार को श्री राधाकृष्ण जी का व्याहुला (विवाह) महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। पुजारी कमलेश भार्गव द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस अवसर पर गुरु परम्परा केअधिकारी आचार्य श्री यादवेन्द्र वल्लभ गोस्वामी श्रीधाम वृंदावन से पधारकर अपने सान्निध्य में महोत्सव को संपन्न कराएंगे।

महोत्सव के दौरान जबलपुर से आई रसिक मंडली द्वारा विवाह के विभिन्न संस्कारों जैसे हल्दी, मेहंदी एवं फेरे आदि पर आधारित पदगान प्रस्तुत किए जाएंगे। यह कार्यक्रम श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा।कार्यक्रम के अनुसार रविवार को दोपहर 4 बजे से पदगान एवं विवाह उत्सव प्रारंभ होगा एवं शाम 7.30 बजे महाआरती संपन्न होगी। आरती के पश्चात श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

श्रीदेव अटल बिहारी मंदिर गाडरवाड़ा

जरूरी खबरें