Monday 15th of June 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर में यातायात थाना प्रभारी को दबंगई बताने वाले युवक का निकाला जुलूस किया न्यायालय में पेश

गाडरवारा नगर मंडल की बैठक राज राजेश्वरी होटल में संपन्न

परिवहन एवं स्कूल शिक्षा विभाग मप्र शासन, राव उदय प्रताप सिंह से मध्य प्रदेश शिक्षक संघ नरसिंहपुर

18 जून को प्रदेशभर में कलेक्टरों के माध्यम से प्रधानमंत्री और केंद्रीय शिक्षा मंत्री को सौंपा जाएगा ज्ञापन

राम नाम संग्रहालय समिति ने चलाया गौरैया बचाओ संदेश

श्री राधावल्लभ लालजू का ब्याहुला उत्सव हर्षोल्लास से संपन्न : श्रीदेव अटल बिहारी मंदिर में श्री राधाकृष्ण जी का व्याहुला (विवाह) महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया

Aditi News Team

Mon, Jun 8, 2026

1008 लाडले ठाकुर निवृत्ति निकुंज बिलासी श्री राधावल्लभ लालजू का ब्याहुला उत्सव हर्षोल्लास से संपन्न

गाडरवारा। गत दिवस शहर के श्रीदेव अटल बिहारी मंदिर में श्री राधाकृष्ण जी का व्याहुला (विवाह) महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गुरु परम्परा के अधिकारी आचार्य श्री यादवेन्द्र वल्लभ गोस्वामी ने अपने सान्निध्य में महोत्सव को संपन्न कराया। इस महोत्सव के दौरान जबलपुर से आई रसिक मंडली द्वारा विवाह के विभिन्न संस्कारों जैसे हल्दी, मेहंदी एवं फेरे आदि पर आधारित पदगान प्रस्तुत किये गये । यह कार्यक्रम श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। विदित हो कि इस कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 4 बजे से ढ़ोल बाजे के साथ बारात निकाली गई इसके पश्चात संध्या आरती हुई और फिर व्याहुला का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ इस महोत्सव के दौरान जबलपुर से आई रसिक मंडली द्वारा पदगान गाये गये एवं अंत मे श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। यहाँ उल्लेखनीय है कि इन दिनों मंदिर मे पुरुषोतम माह पर प्रतिदिन सुबह महिलाओ द्वारा पूजन अर्चना की जाती है। ऐसे मे सुबह विवाह उत्सव मे महिलाओ ने एक दूसरे को हल्दी लगाकर हल्दी रस्म मे अहम भूमिका निभाई एवं भगवान कृष्ण के भजनो पर उनकी भक्ति मे लीन दिखाई दीं। व्याहुला उत्सव आयोजन मे पुजारी कमलेश भार्गव द्वारा भगवान के श्रंगार सहित अन्य पूजन गतिविधियां संपादित कराई गई। सम्पूर्ण आयोजन मे अनेक धर्मप्रेमी श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

श्रीदेव अटल बिहारी मंदिर गाडरवारा

जरूरी खबरें