Sunday 27th of September 2026

ब्रेकिंग

मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की आशी चौकसे ने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम इवेंट में जीता सिल्वर

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित मप्र दौरे एवं पुलिस प्रदर्शनी की तैयारियों को लेकर समीक्षा की

श्रम का सम्मान पद-प्रतिष्ठा से नहीं, मेहनत और सेवा से होता है

गणेश विसर्जन के दौरान घाटपिपरिया के समीप शक्कर नदी की घटना NDRF का रेस्क्यू अभियान जारी,

वीरता और अदम्य साहस को नमन करते हुए गाडरवारा में आयोजित हुआ शौर्य सम्मान समारोह

गाडरवारा एवं सांईखेड़ा को 50-50 लाख की सौगात : क्षेत्र के विकास के आयाम रच रहे उदय प्रताप सिंह

Aditi News Team

Mon, Apr 6, 2026

गाडरवारा एवं सांईखेड़ा को 50-50 लाख की सौगात..

क्षेत्र के विकास के आयाम रच रहे उदय प्रताप सिंह..

गाडरवारा। विधानसभा क्षेत्र गाडरवारा के अंतर्गत चहुंओर विकास की बयार है। देखने में आ रहा है कि पूर्व में गाडरवारा क्षेत्र जिस तरह भाई भतीजावाद, अवैध कब्जा और मनमानी के हवाले था, उसके उत्तर वर्तमान में गाडरवारा सर्वोन्मुखी विकास के लिए पहचाना जाने लगा है। सत्ता को लाठी के जोर पर चलाने वालों में इसे लेकर झुंझलाहट भी है, जो दिख भी रही है।

सेवा, सुचिता और शालीनता के साथ विकासपरक राजनीति को आगे रखकर जनता के हितों को सर्वोपरि मानते हुए क्षेत्र के विधायक और मध्य प्रदेश शासन के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह के नेतृत्व में गाडरवारा विधानसभा क्षेत्र के नित नूतन विकास के आयाम में एक और कड़ी जुड़ते हुए नगर पालिका परिषद गाडरवाड़ा एवं नगर परिषद साईंखेड़ा को विकास की नई सौगात से नवाजा गया है।

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मध्य प्रदेश द्वारा प्रदेश के नगरीय निकायों में विशेष अधोसंरचना विकास कार्यों हेतु वित्तीय वर्ष 2025-26 में विशेष निधि मद अंतर्गत नगर पालिका गाडरवारा के अंतर्गत राजीव वार्ड में नाला निर्माण हेतु 50 लाख रुपए एवं नगर परिषद साइखेड़ा में विविध अधोसंरचना विकास कार्यों हेतु 50 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है।

विधानसभा क्षेत्र के दो निकायों को योजना में सम्मिलित किए जाने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव जी एवं नगरीय विकास विभाग मंत्री कैलाश विजयवर्गीय जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्रीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री श्री राव ने क्षेत्रीयजनों को शुभकामनाएं दी हैं।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह

मुख्यमंत्री मप्र.डॉ मोहन यादव

नगरीय विकास विभाग मंत्री कैलाश विजयवर्गीय

जरूरी खबरें