Sunday 27th of September 2026

ब्रेकिंग

मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की आशी चौकसे ने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम इवेंट में जीता सिल्वर

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित मप्र दौरे एवं पुलिस प्रदर्शनी की तैयारियों को लेकर समीक्षा की

श्रम का सम्मान पद-प्रतिष्ठा से नहीं, मेहनत और सेवा से होता है

गणेश विसर्जन के दौरान घाटपिपरिया के समीप शक्कर नदी की घटना NDRF का रेस्क्यू अभियान जारी,

वीरता और अदम्य साहस को नमन करते हुए गाडरवारा में आयोजित हुआ शौर्य सम्मान समारोह

नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, लाखों का नशा बरामद : दो आरोपियों को किया गया, एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध। • थाना सांईखेडा एवं स्टेशनगंज अंतर्गत की गयी कार्यवाही।

Aditi News Team

Thu, Apr 2, 2026

"OPERATION EAGLE CLAW"

अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान में नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, लाखों का नशा बरामद

• नशे के सौदागरों पर करारा प्रहार 20.8 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (स्मैक) जप्त।

• कार्यवाही में जप्त किए गए मशरूका की कुल कीमत करीब ₹2.12 लाख रुपये।

• दो आरोपियों को किया गया, एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध।

• थाना सांईखेडा एवं स्टेशनगंज अंतर्गत की गयी कार्यवाही।

नरसिंहपुर पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध "OPERATION EAGLE CLAW" जा रहा है। अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में नशे विरूद्ध लगातर प्रभावी कार्यवाही करते हुए बड़ी मात्रा में अवैध मादक पदार्थो को जप्त कर सप्लाई में संलिप्त व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।

इसी क्रम में नरसिंहपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे "OPERATION EAGLE CLAW" के तहत थाना सांईखेडा अंतर्गत पुलिस को एक विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति पड़ोसी जिले से बड़ी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ लेकर आ रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया तथा क्षेत्र में प्रभावी नाकाबंदी की गई।

नाकाबंदी के दौरान विनायक ढाबा के सामने, झिकौली रोड सांईखेड़ा के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर अभिरक्षा में लिया गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से बड़ी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ स्मैक बरामद की गई।

*थाना सांईखेड़ा पुलिस की कार्यवाही :*

• आरोपी : राहुल उर्फ भूरा, 21 वर्ष, निवासी हनुमान मंदिर के पास, वार्ड क्रमांक 02 उदयपुरा, जिला रायसेन।

• जप्त मादक पदार्थ : 16.61 ग्राम अवैध स्मैक (अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत ₹ 1.7 लाख अनुमानित)

• वैधानिक कार्यवाही : धारा 8, 21 (बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीवद्ध।

इसी प्रकार थाना स्टेशनगंज अंतर्गत मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए ग्राम धूबघट के पास एक व्यक्ति को गिरफ्त में लेकर उसके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ स्मैक जप्त करने में सफलता प्राप्त हुई है।

*थाना स्टेशनगंज पुलिस की कार्यवाही :*

• आरोपी : सत्यम रजक उम्र 22 साल, निवासी बरगी कालोनी, नकटुआ, थाना स्टेशनगंज, नरसिंहपुर।

• जप्त मादक पदार्थ : 4.19 ग्राम अवैध स्मैक (अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत ₹ 42 हजार अनुमानित)

• वैधानिक कार्यवाही : धारा 8 (ए), 21 (ए) एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीवद्ध।

*कार्यवाही में सराहनीय भूमिका :* उक्त कार्यवाही में थाना सांईखेडा से निरीक्षक रोहित काकोडिया, सउनि सतीश राजपूत, प्रधान आरक्षक भास्कर पटेल, आरक्षक दिनेश पटेल, आदर्श पाठक, धर्मेन्द्र एवं थाना स्टेशनगंज से निरीक्षक सौरभ पटेल, उप निरीक्षक मुकेश विसेन, आरक्षक नंदकिशोर, सैनिक अंकित एवं रूपेश की सराहनीय भूमिका रही है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

जरूरी खबरें