Tuesday 16th of June 2026

ब्रेकिंग

जुन्नारदेव पुलिस ने नाबालिग बालिका को सुरक्षित खोजकर परिजनों के किया सुपुर्द

आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया प्रकरण पंजीवद्ध

सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए दिए आवश्यक निर्देश

कलेक्टर श्रीमती सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न

नरसिंहपुर में यातायात थाना प्रभारी को दबंगई बताने वाले युवक का निकाला जुलूस किया न्यायालय में पेश

नशे के सौदागर से 11 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (स्मैक) जप्त : दो आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध।

Aditi News Team

Fri, May 22, 2026

"OPERATION EAGLE CLAW"

अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध नरसिंहपुर पुलिस की लगातार कार्यवाही

• नशे के सौदागर से 11 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (स्मैक) जप्त।

• कार्यवाही में जप्त किए गए मशरूका की कुल कीमत करीब ₹1.1 लाख रुपये।

• दो आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध।

• थाना कोतवाली की कार्यवाही।

नरसिंहपुर पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध "OPERATION EAGLE CLAW" जा रहा है। अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में नशे विरूद्ध लगातर प्रभावी कार्यवाही करते हुए बड़ी मात्रा में अवैध मादक पदार्थो को जप्त कर सप्लाई में संलिप्त व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।

इसी क्रम में नरसिंहपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे "OPERATION EAGLE CLAW" के तहत अति. पुलिस अधीक्षक, श्री संदीप भूरिया के मार्गदर्शन में एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) नरसिंहपुर, श्री मनोज गुप्ता के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए मुखबिर की सूचना पर ढाका ग्राउंड के पास नहर वाली कच्चे रास्ता पर दो व्यक्तियो को गिरफ्त में लेकर अवैध मादक पदार्थ स्मैक बरामद करने में सफलता हासिल की गई है।

*थाना कोतवाली पुलिस की कार्यवाही :*

• आरोपी 1 - पवन गोस्वामी पिता विजय गोस्वामी, उम्र 27 वर्ष, निवासी धनारे कालोनी, थाना कोतवाली नरसिंहपुर।

• जप्त मादक पदार्थ : 5.5 ग्राम अवैध स्मैक (अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत ₹ 55 हजार अनुमानित)

• आरोपी 2 - अभय ठाकुर पिता राम मनोहर ठाकुर, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम मधरघा, थाना स्टेशनगंज नरसिंहपुर ।

• जप्त मादक पदार्थ : 5.5 ग्राम अवैध स्मैक (अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत ₹ 55 हजार अनुमानित)

• वैधानिक कार्यवाही : उक्त आरोपी एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीवद्ध।

*कार्यवाही में सराहनीय भूमिका :* उक्त कार्यवाही में थाना कोतवाली से थाना प्रभारी, श्री गौरव चांटे, सउनि भीम बाक्सर, आरक्षक उमेश्वर पाठक, अभय तिवारी, श्रेय अवस्थी, अनुराग दुबे, राहुल दुबे, नीलेश दुबे, कुलदीप साहू एवं सौरभ पटेल की सराहनीय भूमिका रही है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना

जरूरी खबरें