Sunday 27th of September 2026

ब्रेकिंग

श्रम का सम्मान पद-प्रतिष्ठा से नहीं, मेहनत और सेवा से होता है

गणेश विसर्जन के दौरान घाटपिपरिया के समीप शक्कर नदी की घटना NDRF का रेस्क्यू अभियान जारी,

वीरता और अदम्य साहस को नमन करते हुए गाडरवारा में आयोजित हुआ शौर्य सम्मान समारोह

न्यायालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

तेज आवाज में डीजे बजाने पर संचालक पर ₹5,000 का चालान

आशा भोंसले 92 साल की उम्र में शरीर को छोड़ अलविदा हो गई : आज मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली,अपनी आवाज एवं गानों के लिए हम सब के जीवन का हिस्सा बनी रहेंगी

Aditi News Team

Sun, Apr 12, 2026

सिंगर आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है। आज रविवार दोपहर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। उन्हें शनिवार शाम को यहां भर्ती किया गया था। तब खबर आई थी कि उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ है, साथ ही चेस्ट में भी कुछ समस्या थी।

बाद में उनकी पोती जनाई भोसले ने कहा था कि उन्हें सिर्फ थकान और चेस्ट में दिक्कत है। वे जल्द ठीक हो जाएंगी। उनके बेटे आनंद भोसले ने बताया, “आज उनका निधन हो गया। जो लोग अंतिम दर्शन करना चाहते हैं, वे कल सुबह 11 बजे उनके घर आ सकते हैं। अंतिम संस्कार कल शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में किया जाएगा।"

12,000 से ज्यादा गाने गाए

आशा भोसले ने अपने करियर में 12,000 से ज्यादा गाने गाए हैं। उनके "दम मारो दम", "पिया तू अब तो आजा" और "चुरा लिया है तुमने" जैसे गाने आज भी सदाबहार हैं। आशा भोसले के लिए संगीत का सफर इतना भी आसान नहीं था। आशा भोसले मशहूर थिएटर एक्टर और क्लासिकल सिंगर दीनानाथ मंगेशकर की बेटी और महान गायिका लता मंगेशकर की छोटी बहन हैं। जब वो सिर्फ 9 साल की थीं तब उनके पिता का निधन हो गया था, जिसकी वजह से उन्होंने बहन लता मंगेशकर के साथ मिलकर परिवार को सपोर्ट करने के लिए सिंगिंग शुरू कर दी थी।

16 साल की उम्र में आशा भोसले ने बड़ी बहन लता के 31 साल के सेक्रेटरी गणपतराव भोसले से भागकर शादी की थी। लता जी और उनका परिवार इस शादी के सख्त खिलाफ था। इसके कारण उन्होंने आशा से लंबे समय तक बातचीत बंद कर दी थी।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जरूरी खबरें