Sunday 27th of September 2026

ब्रेकिंग

मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की आशी चौकसे ने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम इवेंट में जीता सिल्वर

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित मप्र दौरे एवं पुलिस प्रदर्शनी की तैयारियों को लेकर समीक्षा की

श्रम का सम्मान पद-प्रतिष्ठा से नहीं, मेहनत और सेवा से होता है

गणेश विसर्जन के दौरान घाटपिपरिया के समीप शक्कर नदी की घटना NDRF का रेस्क्यू अभियान जारी,

वीरता और अदम्य साहस को नमन करते हुए गाडरवारा में आयोजित हुआ शौर्य सम्मान समारोह

पवन पटेल पर हमले के मामले में पुलिस ने दो मुख्य आरोपी किए गिरफ्तार : पूर्व विवाद के चलते रंजिशवश घटना को दिया गया अजाम। 👉• धटना को अंजाम देने वाले दो मुख्य आरोपी पुलिस गिरफ्त में

Aditi News Team

Mon, Apr 6, 2026

थाना पलोहा क्षेत्र में पवन पटेल पर हमले के मामले में पुलिस की प्रभावी कार्यवाही, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

👉• पूर्व विवाद के चलते रंजिशवश घटना को दिया गया अजाम।

👉• धटना को अंजाम देने वाले दो मुख्य आरोपी पुलिस गिरफ्त में।

दिनांक 02.04.2026 की रात्रि लगभग 12:30 बजे दिव्या वेयर हाउस के पास कच्चा मार्ग, गाडरवारा रोड पलोहा पर फरियादी पवन पटेल के साथ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मारपीट एवं प्राणघातक हमला किया गया। घटना के संबंध में फरियादी की रिपोर्ट पर थाना पलोहा में अपराध क्र. 36/26 धारा 296-बी, 115(2), 351(3), 3(5), 109(1) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

फरियादी के अनुसार घटना के समय एक सफेद बोलेरो वाहन से चार अज्ञात व्यक्ति, जो चेहरे पर नकाब पहने हुए थे, उतरे। इनमें से दो व्यक्तियों ने फरियादी को पकड़ लिया तथा अन्य दो व्यक्तियों द्वारा डंडों से उसके पैरों (घुटनों के नीचे) पर हमला कर गंभीर चोटें पहुंचाई गईं।

अज्ञात आरोपियों की पतासाजी हेतु विशेष टीम का गठन : घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री ऋषिकेश मीना के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संदीप भूरिया के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस तेंदूखेड़ा श्री अभिनव मिश्रा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया एवं आरोपियों की तत्काल पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिए गए थे।

धटना को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी गिरफ्त में : प्रकरण की जांच के दौरान पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज, चेक किए गए साथ की अन्य तकनीकी माध्यमों से जानकारी एकत्रित की गयी एवं मुखबिर के माध्यम से जानकारियों को एकत्रित कर सूचना के आधार पर संदेहियों की पहचान की गई। संदेही आशीष सिंह उर्फ रूद्रप्रताप सिंह चौहान एवं सोनू सिकरवार को अभिरक्षा में लेकर गहनता से पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया गया।

पूर्व विवाद के चलते रंजिशवश घटना को दिया गया अजाम: पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि रूद्रप्रताप सिंह चौहान का फरियादी पवन पटेल के साथ विगत 15 दिनों से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते आरोपी रूद्रप्रताप एवं सोनू सिकरवार द्वारा अपने अन्य साथियों के माध्यम से फरियादी का पीछा कराकर उस पर हमला कराया जाना बताया गया है। पुलिस द्वारा मुख्य आरोपी रूद्रप्रताप सिंह चौहान पिता जंगबहादुर सिंह उम्र 36 निवासी कराईच, अम्बाह, मुरैना एवं सोनू सिकरवार उम्र 29 साल, पिता गंगासिंह निवासी दनकशा, आगरा उत्तरप्रदेश को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। घटना में शामिल अन्य चार आरोपियों की तलाश हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

कार्यवाही में मुख्य भूमिका : अज्ञात आरोपियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी में थाना प्रभारी तेंदूखेड़ा, किशोर वामनकर, थाना प्रभारी पलोहा बी.एल. त्यागी, चौकी प्रभारी सीहोरा उनि विजय पाल, सउनि शशांक दुबे, सउनि राकेश दीक्षित, प्रधान आरक्षक संजय शाह, आरक्षक वहादुर, आरक्षक नारायण मराबी, आरक्षक गौरीशंकर लोधी की मुख्य भूमिका रही है।

Tags :

पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया

किशोर वामनकर, थाना प्रभारी पलोहा

अनुविभागीय अधिकारी पुलिस तेंदूखेड़ा अभिनव मिश्रा

जरूरी खबरें