Sunday 27th of September 2026

ब्रेकिंग

मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की आशी चौकसे ने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम इवेंट में जीता सिल्वर

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित मप्र दौरे एवं पुलिस प्रदर्शनी की तैयारियों को लेकर समीक्षा की

श्रम का सम्मान पद-प्रतिष्ठा से नहीं, मेहनत और सेवा से होता है

गणेश विसर्जन के दौरान घाटपिपरिया के समीप शक्कर नदी की घटना NDRF का रेस्क्यू अभियान जारी,

वीरता और अदम्य साहस को नमन करते हुए गाडरवारा में आयोजित हुआ शौर्य सम्मान समारोह

छिंदवाड़ा में हुआ भीषण सड़क हादसा 10 की मौत,30 से ज्यादा घायल : मुख्यमंत्री कार्यक्रम से लौट रही बस ट्रक से टकराकर पलट पलटी,हादसे में 10 लोगों की मौत और करीब 30 से अधिक लोग घायल

Aditi News Team

Thu, Mar 26, 2026

छिंदवाड़ा में सड़क हादसे में 10 की मौत 30 से ज्यादा घायल

मुख्यमंत्री की सभा से लौट रही बस पलटी, एक मासूम सहित 10 की मौत

छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से एक बेहद हृदय विदारक खबर सामने आई है। गुरुवार शाम मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सभा में शामिल होकर लौट रहे ग्रामीणों की निजी बस उमरानाला चौकी क्षेत्र के चिखली गांव के पास ट्रक से टकरा कर पलट गई। इस भीषण दुर्घटना में एक मासूम बच्चे सहित 10 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है।

हादसे का घटनाक्रम

जानकारी के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब ग्रामीण मुख्यमंत्री की सभा से वापस अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे। चिखली गांव के पास मोड़ पर तेज रफ्तार बस अचानक ट्रक से टकरा कर सड़क पर ही पलट गई। बस पलटते ही चीख-पुकार मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी।

राहत और बचाव कार्य

कैजुअल्टी अस्पताल पहुँचते ही डॉक्टरों ने 10 लोगों को मृत घोषित कर दिया।

घायल: बस में फंसे अन्य घायलों को रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित निकालकर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहाँ उनका उपचार युद्ध स्तर पर जारी है।

प्रशासनिक मुस्तैदी: घटना की गंभीरता को देखते हुए आला अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे और स्थिति का जायजा लिया।

मुख्यमंत्री ने जताया शोक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए जिला प्रशासन को घायलों के समुचित और सर्वोत्तम इलाज के निर्देश दिए हैं।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

छिंदवाड़ा कलेक्टर

जरूरी खबरें