Sunday 27th of September 2026

ब्रेकिंग

मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की आशी चौकसे ने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम इवेंट में जीता सिल्वर

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित मप्र दौरे एवं पुलिस प्रदर्शनी की तैयारियों को लेकर समीक्षा की

श्रम का सम्मान पद-प्रतिष्ठा से नहीं, मेहनत और सेवा से होता है

गणेश विसर्जन के दौरान घाटपिपरिया के समीप शक्कर नदी की घटना NDRF का रेस्क्यू अभियान जारी,

वीरता और अदम्य साहस को नमन करते हुए गाडरवारा में आयोजित हुआ शौर्य सम्मान समारोह

नकुलनाथ की सभा के बाद रणक्षेत्र बना जनपद मैदान : पूर्व विधायक जायसवाल और लाखन पटेल के समर्थक भिड़े

Aditi News Team

Fri, Mar 20, 2026

नकुलनाथ की सभा के बाद रणक्षेत्र बना जनपद मैदान,

पूर्व विधायक जायसवाल और लाखन पटेल के समर्थक भिड़े

नरसिंहपुर। जिला मुख्यालय स्थित जनपद मैदान में शुक्रवार को पूर्व सांसद नकुलनाथ की जनसभा के समापन के बाद उस समय भारी अफरा-तफरी मच गई, जब कांग्रेस के दो दिग्गज नेताओं के समर्थक आपस में ही भिड़ गए। विवाद इतना बढ़ा कि मंच के नीचे का हिस्सा देखते ही देखते अखाड़े में तब्दील हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर करीब 2:30 बजे जैसे ही सभा का समापन हुआ, पूर्व विधायक सुनील जायसवाल और लाखन सिंह पटेल के समर्थक किसी बात को लेकर आपस में उलझ गए। बताया जा रहा है कि विवाद की मुख्य जड़ मंच पर भाषण देने के अवसर और स्थानीय स्तर पर वर्चस्व की राजनीति है। वर्चस्व की इस जंग में दोनों गुटों के बीच जमकर धक्का-मुक्की, तीखी नोकझोंक और खींचतान हुई।

समर्थकों के बीच अचानक हुए इस टकराव से मैदान में मौजूद अन्य कार्यकर्ताओं और आम जनता में भगदड़ जैसी स्थिति निर्मित हो गई। हंगामे को बढ़ता देख मौके पर तैनात पुलिस कर्मियों ने तुरंत मोर्चा संभाला और कड़ी मशक्कत के बाद दोनों पक्षों के बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया।

राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज

नकुलनाथ की मौजूदगी में हुई इस गुटबाजी ने जिले की राजनीति में नई चर्चा छेड़ दी है। वरिष्ठ नेताओं के सामने ही कार्यकर्ताओं का इस तरह भिड़ना संगठन के भीतर की दरार को उजागर कर रहा है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जिला कांग्रेस नरसिंहपुर

जरूरी खबरें