Saturday 20th of June 2026

ब्रेकिंग

सांसद दर्शन सिंह चौधरी पीजी कॉलेज नरसिंहपुर के ऑडिटोरियम में आयोजित प्राकृतिक खेती कार्यशाला में शामिल हुए

27 ट्रॉली रेत जब्त, कई वाहन पुलिस अभिरक्षा में

मां जिनवाणी का जन्मोत्सव पर्व श्रुत पंचमी श्री तारण तरण दिगम्बर जैन चैत्यालय जी में बाल ब्रह्मचारी वैराग्य भैया

कामधेनु गौशाला मोहद में जिला स्तरीय गौशाला संचालक सम्मेलन संपन्न

गाडरवारा में मोहर्रम माह की पहली तारीख को हसनी हुसैनी सोसायटी ने दिया मानवता व भाईचारे का संदेश

नरसिंहपुर जिले के तेंदूखेड़ा और सुआतला में हुई कार्रवाई : ओवरलोडिंग व अवैध खनिज परिवहन पर सख्ती 3 हाईवा और 1 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, प्रकरण दर्ज

Aditi News Team

Thu, Jan 22, 2026

ओवरलोडिंग व अवैध खनिज परिवहन पर सख्ती

3 हाईवा और 1 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, प्रकरण दर्ज

तेंदूखेड़ा और सुआतला में कार्रवाई

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह के निर्देशन में जिले में खनिजों के अवैध परिवहन एवं ओवरलोडिंग पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में खनिज विभाग की जिला स्तरीय टॉक्स फोर्स समिति की बैठक में दिए गए निर्देशों के पालन में तेंदूखेड़ा एवं सुआतला क्षेत्र में संयुक्त टीम द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान ओवरलोडिंग के तीन प्रकरण तथा अवैध परिवहन का एक प्रकरण बनाते हुए कुल 4 वाहनों को जब्त किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, टीम ने जांच के दौरान गिट्टी से ओवरलोड दो हाईवा, खनिज रेत से ओवरलोड एक हाईवा, तथा अवैध परिवहन में संलिप्त एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर वाहनों को जब्त कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई।

जब्त वाहनों को थानों में किया गया खड़ा

कार्रवाई उपरांत तीन वाहनों को जब्त कर तेंदूखेड़ा थाना परिसर में तथा एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर सुआतला थाना में खड़ा कराया गया है।

प्रभारी अधिकारी खनिज शाखा नरसिंहपुर श्री ओ.पी. बघेल ने बताया कि यह कार्रवाई खनिज, राजस्व, वन एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा की गई।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

प्रभारी अधिकारी खनिज शाखा नरसिंहपुर ओ.पी. बघेल

जरूरी खबरें