Monday 15th of June 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर में यातायात थाना प्रभारी को दबंगई बताने वाले युवक का निकाला जुलूस किया न्यायालय में पेश

गाडरवारा नगर मंडल की बैठक राज राजेश्वरी होटल में संपन्न

परिवहन एवं स्कूल शिक्षा विभाग मप्र शासन, राव उदय प्रताप सिंह से मध्य प्रदेश शिक्षक संघ नरसिंहपुर

18 जून को प्रदेशभर में कलेक्टरों के माध्यम से प्रधानमंत्री और केंद्रीय शिक्षा मंत्री को सौंपा जाएगा ज्ञापन

राम नाम संग्रहालय समिति ने चलाया गौरैया बचाओ संदेश

धरने के 49वे दिन कलेक्टर को सौंपेंगे ज्ञापन : चीचली जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम बारहा बड़ा वार्ड क्रमांक 4एवं 5में सड़क, बिजली, पानी, आवास जैसी मांगों को लेकर

Aditi News Team

Mon, Jun 8, 2026

धरने के 49वे दिन कलेक्टर को सौंपेंगे ज्ञापन

मध्य प्रदेश किसान सभा के जिला अध्यक्ष लीलाधर वर्मा एवं महासचिव देवेंद्र वर्मा ने बताया कि चीचली जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम बारहा बड़ा वार्ड क्रमांक 4एवं 5में सड़क, बिजली, पानी, आवास जैसी बुनियादी सुविधाएं की मांग को लेकर मध्य प्रदेश किसान सभा के बैनर तले लगातार 49दिन से बच्चे,महिलाएं, नौजवान एवं किसान सैकड़ों की संख्या में प्रतिदिन धरने पर बैठे हुए हैं। कल दिनांक 9/6/2026को जनसुनवाई में कलेक्टर महोदय,मुख्यकार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नरसिंहपुर एवं जिला शिक्षा अधिकारी नरसिंहपुर को वार्ड के बच्चे महिला पुरुषों सहित शामिल होकर ज्ञापन सौंपा जाएगा।

बच्चे करेंगे स्कूल का बहिष्कार,ग्रामवासी बैठेंगे भूख हड़ताल पर

दसों साल से शासन प्रशासन से मांग की गई नहीं सुने जाने पर मजबूर होकर आंदोलन का रास्ता अपनाया गया है,

मुख्य मांग कच्ची सड़क पर रोड निर्माण की है जिसे शासन प्रशासन द्वारा बरसात पूर्व नहीं बनाया गया तो बच्चे स्कूल का बहिष्कार करेंगे,वार्डवासी भूख हड़ताल शुरू करेंगे शासन प्रशासन उन्हें बना भोजन पहुंचाएंगे तब ही खाना लेंगे लेकिन समस्या हल होने तक आंदोलन जारी रहेगा,पुतला दहन, आमरण अनशन कर उग्र आंदोलन करने मजबूर होंगे।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

मध्य प्रदेश किसान सभा

जरूरी खबरें