Sunday 27th of September 2026

ब्रेकिंग

श्रम का सम्मान पद-प्रतिष्ठा से नहीं, मेहनत और सेवा से होता है

गणेश विसर्जन के दौरान घाटपिपरिया के समीप शक्कर नदी की घटना NDRF का रेस्क्यू अभियान जारी,

वीरता और अदम्य साहस को नमन करते हुए गाडरवारा में आयोजित हुआ शौर्य सम्मान समारोह

न्यायालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

तेज आवाज में डीजे बजाने पर संचालक पर ₹5,000 का चालान

सिद्धक्षेत्र कुण्डलपुर में नवागत दमोह कलेक्टर, : प्रताप नारायण यादव ने पूज्य बड़े बाबा के दर्शन किये

Aditi News Team

Mon, Apr 13, 2026

सिद्धक्षेत्र कुण्डलपुर में नवागत दमोह कलेक्टर,

प्रताप नारायण यादव ने पूज्य बड़े बाबा के दर्शन किये

कुण्डलपुर दमोह। सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र, जैनतीर्थ क्षेत्र कुण्डलपुर में नवागत दमोह जिला कलेक्टर श्री प्रताप नारायण यादव सपरिवार पहुंचे। पर्वत पर स्थित बड़े बाबा मंदिर पहुंचकर पूज्य बड़े बाबा के दर्शन किए एवं अर्घ, श्रीफल अर्पितकर पूज्य बड़े बाबा की आरती की तथा छत्र चढ़ाया ।बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तों की उपस्थिति रही। प्रचारमंत्री जयकुमार जैन जलज ने बताया कि इस अवसर पर कुण्डलपुर क्षेत्र कमेटी अध्यक्ष चंद्रकुमार सराफ, महामंत्री इजी. आरकेजैन, कोषाध्यक्ष अशोक सराफ, मंत्री नेमकुमार सराफ, पदमचंद जैन खली, पंडित अभिषेक जैन, अमरसेठ, विजय डायमन्ड आदि ने कलेक्टर श्री यादव का शाल श्रीफल स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया।इस अवसर पर प्रातः भक्तामर महामंडल विधान, पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक, शांतिधारा, रिद्धिकलश, पूजन विधान हुआ। प्रथम अभिषेक, शांति धारा, रिद्धिकलश आदि करने का सौभाग्य अक्षय महेश जैन टढ़ाकेसली, प्रियंक राकेश जैन मेरठ, रविंद्र आशीष जैन ग्वालियर, रमेश अनिल निखिल जैन केकड़ी, प्रवीण गौरव नितिन जैन दिल्ली, राजेंद्र ऋषभ जैन जबलपुर, गुना, दिनेश अविनेश जैन जतारा, सुभाष अभय गौरव जैन गुना, अंकित सुकुमार जैन दिल्ली, दिव्य कमल जैन दिल्ली, प्रियांशु राहुल जैन इंदौर आदि बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने बड़े बाबा के अभिषेक करने का सौभाग्य प्राप्त किया। सायंकाल भक्तामर दीप अर्चना एवं पूज्य बड़े बाबा की महाआरती संपन्न हुई।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

कुंडलपुर बड़े बाबा

जरूरी खबरें