Thursday 18th of June 2026

ब्रेकिंग

देश की ख्यातिलब्ध शायरा/साहित्यकार डॉ.ज़ीनत एहसान कुरैशी 21 जून को गाडरवारा मैं सम्मानित होगी

गायत्री शक्तिपीठ की गतिविधियों के संचालन हेतु गायत्री परिवार ट्रस्ट गाडरवारा का पुनर्गठन

महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आदिवासी सम्मेलन में हुई शामिल

पुलिस ने चुरायी हुई 4 मोटर सायकिलें जप्त

बनेगा आधुनिक मास्टर प्लान,प्रहलाद सिंह पटेल

पं. दीनदयाल उपाध्याय मंडल प्रशिक्षण वर्ग का दो दिवसीय शिविर सम्पन्न : गाडरवारा में भारतीय जनता पार्टी मंडल गाडरवारा द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल प्रशिक्षण वर्ग 2026

Aditi News Team

Sun, Apr 12, 2026

पं. दीनदयाल उपाध्याय मंडल प्रशिक्षण वर्ग का दो दिवसीय शिविर सम्पन्न

गाडरवारा। भारतीय जनता पार्टी मंडल गाडरवारा द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल प्रशिक्षण वर्ग 2026 का दो दिवसीय शिविर सुखदेव भवन में उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण वर्ग का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, सरकारी योजनाओं और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने हेतु प्रशिक्षित करना रहा। कार्यक्रम का संचालन मंडल प्रभारी मुकेश मारिया एवं मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत शर्मा के नेतृत्व में हुआ।

दीप प्रज्वलन से हुआ शुभारंभ

उद्घाटन सत्र में दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ प्रशिक्षण वर्ग की शुरुआत हुई, जिसमें बड़ी संख्या में वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

प्रथम सत्र – वैचारिक अधिष्ठान

पहले सत्र में डॉ. हरि गोविंद सिंह पटेल ने भाजपा की मूल विचारधारा, राष्ट्रवाद, अंत्योदय और संगठनात्मक सिद्धांतों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनने का संदेश दिया।

द्वितीय सत्र – भाजपा का इतिहास एवं विकास

दूसरे सत्र में जिला भाजपा अध्यक्ष राम स्नेह पाठक ने भाजपा के संघर्ष, विस्तार और विकास यात्रा पर विस्तृत जानकारी दी। इस सत्र की अध्यक्षता शरद जैन ने की।

तृतीय सत्र – बूथ प्रबंधन

तीसरे सत्र में सुरेंद्र मोहन नेम ने बूथ प्रबंधन और मन की बात कार्यक्रम के महत्व पर मार्गदर्शन दिया, जबकि अध्यक्षता अशोक मोलासरिया ने की।

चतुर्थ एवं पंचम सत्र – योजनाएं और सोशल मीडिया

चौथे सत्र में प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

पांचवें सत्र में राहुल कोरव ने सोशल मीडिया, आई-नमो ऐप और सरल ऐप के प्रभावी उपयोग पर प्रशिक्षण दिया।

षष्ठम सत्र – केंद्र सरकार की योजनाएं

अंतिम सत्र में मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री उदय प्रताप सिंह ने केंद्र सरकार की योजनाओं को विस्तार से बताते हुए कार्यकर्ताओं से इन्हें अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया।

सप्तम व अष्टम सत्र – कार्य विस्तार पर चर्चा

सप्तम सत्र में साधना स्थापक ने कार्य विस्तार विषय पर मार्गदर्शन दिया तथा अध्यक्षता घनश्याम राजपूत ने की।

अष्टम सत्र में उदय ठाकुर वक्ता रहे और अध्यक्षता सुरेश श्रीवास्तव ने की।

कार्यक्रम का सफल संचालन मिनेंद्र डागा ने किया। अंत में मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत शर्मा एवं महामंत्री शुभम राजपूत ने सभी अतिथियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही, जिससे शिविर प्रेरणादायी और सफल रहा।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

गाडरवारा भारतीय जनता पार्टी मंडल

जरूरी खबरें