Sunday 27th of September 2026

ब्रेकिंग

मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की आशी चौकसे ने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम इवेंट में जीता सिल्वर

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित मप्र दौरे एवं पुलिस प्रदर्शनी की तैयारियों को लेकर समीक्षा की

श्रम का सम्मान पद-प्रतिष्ठा से नहीं, मेहनत और सेवा से होता है

गणेश विसर्जन के दौरान घाटपिपरिया के समीप शक्कर नदी की घटना NDRF का रेस्क्यू अभियान जारी,

वीरता और अदम्य साहस को नमन करते हुए गाडरवारा में आयोजित हुआ शौर्य सम्मान समारोह

कृषि बिजली सप्लाई समय को लेकर किसान नाराज,समय परिवर्तन की उठी मांग : गाडरवारा क्षेत्र के ग्राम बरांझ सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में कृषि कार्य हेतु दी जा रही विद्युत सप्लाई से आक्रोश

Aditi News Team

Fri, Mar 27, 2026

कृषि बिजली सप्लाई समय को लेकर किसानों में नाराज़गी, समय परिवर्तन की मांग तेज

गाडरवारा। क्षेत्र के ग्राम बरांझ सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में कृषि कार्य हेतु दी जा रही विद्युत सप्लाई के समय को लेकर किसानों में भारी असंतोष देखने को मिल रहा है। उक्त संबंध में भाजपा नेता पवन पटेल ने जिले की कलेक्टर एवं ऊर्जा विभाग के अधीक्षक यंत्री एवं कार्यपालन यंत्री गाडरवारा को ईमेल के माध्यम से शिकायत पत्र प्रस्तुत किया। जिसमें उल्लेख किया है कि किसानों को वर्तमान में बिजली आपूर्ति का समय सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक तथा रात 1 बजे से सुबह 5 बजे तक निर्धारित किया गया है, जो कृषि कार्य के लिए उपयुक्त नहीं है।

किसानों का कहना है कि दिन के समय तेज धूप और गर्मी के कारण खेतों में काम करना कठिन हो जाता है, जिससे स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। वहीं रात के समय बिजली मिलने से सुरक्षा संबंधी खतरे बढ़ जाते हैं, साथ ही जंगली जानवरों और अन्य जोखिमों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा ट्रांसफार्मर और लाइन में ओवरलोड की समस्या भी सामने आ रही है।

ग्रामीणों ने बताया कि रात 1 बजे से 5 बजे तक का समय अत्यंत असुविधाजनक है, जिससे किसान ठीक से सिंचाई कार्य नहीं कर पा रहे हैं और फसल पर भी असर पड़ रहा है।

इस संबंध में भाजपा नेता पवन पटेल ने विद्युत वितरण कंपनी को शिकायत पत्र भेजकर बिजली सप्लाई का समय बदलने की मांग की है। उन्होंने सुझाव दिया है कि बिजली आपूर्ति का समय सुबह 5 बजे से 11 बजे तक तथा शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक किया जाए, जिससे किसानों को राहत मिल सके और कृषि कार्य सुचारू रूप से हो सके।

किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। प्रशासन से इस मामले में शीघ्र हस्तक्षेप की मांग की जा रही।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

विद्युत विभाग अधीक्षक यंत्री एवं कार्यपालन यंत्री गाडरवारा

बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारी ध्यान दें

जरूरी खबरें