Saturday 20th of June 2026

ब्रेकिंग

सांसद दर्शन सिंह चौधरी पीजी कॉलेज नरसिंहपुर के ऑडिटोरियम में आयोजित प्राकृतिक खेती कार्यशाला में शामिल हुए

27 ट्रॉली रेत जब्त, कई वाहन पुलिस अभिरक्षा में

मां जिनवाणी का जन्मोत्सव पर्व श्रुत पंचमी श्री तारण तरण दिगम्बर जैन चैत्यालय जी में बाल ब्रह्मचारी वैराग्य भैया

कामधेनु गौशाला मोहद में जिला स्तरीय गौशाला संचालक सम्मेलन संपन्न

गाडरवारा में मोहर्रम माह की पहली तारीख को हसनी हुसैनी सोसायटी ने दिया मानवता व भाईचारे का संदेश

जनपद चांवरपाठा के कर्मचारियो की उदासीनता के चलते, : नरसिंहपुर जिला प्रसाशन के आदेशों की हो रही अवहेलना,खुले आम चल रहा पालीथीन का क्रय विक्रय

Aditi News Team

Sun, Jan 25, 2026

रिपोर्टर भागीरथ तिवारी

जनपद चांवरपाठा के कर्मचारियो की उदासीनता के चलते,जिला प्रसाशन के आदेशों की हो रही अवहेलना,खुले आम चल रहा पालीथीन का क्रय विक्रय

करेली । भगवान ब्रह्मा की तपोभूमि ब्राम्हण घाट में मां नर्मदा नदी के दोनों तटों पर मकर संक्रांति पर भरने वाले मेले में रविवार को नर्मदा जयंती के पवन पर्व पर मां नर्मदा नदी में पूजन अर्जन करने के लिए श्रद्धालु भक्तजनों का आना प्रारंभ हो गया है l मां नर्मदा भक्त दंडबत चलते हुए और पैदल चलते हुए बड़ी संख्या में चुनरी लेकर अर्पित करने के लिए लाखों की संख्या में पहुंच रहे हैं l भंडारे का भी आयोजन किया जा रहा हे l वहीं दूसरी ओर मेले में जनपद चांवरपाठा के कर्मचारियों की ड्यूटी लगी हुई है l यह कर्मचारी नियमों के तहत ड्यूटी नहीं कर पा रहे हैं और तो वह पालीथीन का क्रय विक्रय चरम स्थिति में किया जा रहा है l जिला प्रशासन के पालीथीन का क्रय विक्रय प्रतिबंधित किया गया है l पर देखने में शनिवार को आया कि जिन कर्मचारियों की पालीथीन के क्रय विक्रय प्रतिबंध करने को लगाया गया था l वही कर्मचारी नजारत रहे l वाहन स्टैंड के द्वारा भारी भरकम वसूली की जा रही है जो कि नियम विरुद्ध है l ऐसे व्यक्तियों के द्वारा वसूल की जा रही है जिनके पास तो न तो आई कार्ड है और न ही वैधानिक दस्तावेज जब इस संबंध में दुकानदारों से जानकारी ली गई तो बहुत से दुकानदारों के द्वारा पालीथीन के प्रतिबंध के उपयोग की जानकारी नहीं दी गई l जहां एक और जिला प्रशासन के अधिकारी साफ-सफाई और प्रदूषण मुक्त मां नर्मदा की बात करने की बात करते हैं l वहीं दूसरी ओर जिन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है इन आदेशों की अवहेलना करते रहते हैं l

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

नरसिंहपुर जिला सीईओ गजेन्द्र नागेश

जनपद चांवरपाठा ब्लॉक सीईओ

बरमान मेला प्रभारी

जरूरी खबरें