Sunday 27th of September 2026

ब्रेकिंग

मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की आशी चौकसे ने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम इवेंट में जीता सिल्वर

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित मप्र दौरे एवं पुलिस प्रदर्शनी की तैयारियों को लेकर समीक्षा की

श्रम का सम्मान पद-प्रतिष्ठा से नहीं, मेहनत और सेवा से होता है

गणेश विसर्जन के दौरान घाटपिपरिया के समीप शक्कर नदी की घटना NDRF का रेस्क्यू अभियान जारी,

वीरता और अदम्य साहस को नमन करते हुए गाडरवारा में आयोजित हुआ शौर्य सम्मान समारोह

त्रिशक्ति राष्ट्रीय मंच ने मनाया नवरात्रि उत्सव : नवरात्रि के पावन अवसर पर त्रिशक्ति राष्ट्रीय मंच द्वारा गाडरवाड़ा में एक भव्य एवं मनमोहक कार्यक्रम का आयोजन किया गया

Aditi News Team

Fri, Mar 27, 2026

त्रिशक्ति राष्ट्रीय मंच ने मनाया नवरात्रि उत्सव

गाडरवारा। नवरात्रि के पावन अवसर पर त्रिशक्ति राष्ट्रीय मंच द्वारा गाडरवाड़ा में एक भव्य एवं मनमोहक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का सफल संचालन त्रिशक्ति राष्ट्रीय मंच की गाडरवाड़ा प्रभारी श्रीमती अनीता मिश्रा के नेतृत्व में किया गया।कार्यक्रम में माँ दुर्गा के नौ दिव्य रूपों का सुंदर एवं आकर्षक प्रस्तुतीकरण किया गया जहाँ देवियों ने माँ की शक्ति स्वरूप झांकियाँ को प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इसके साथ ही रिश्तों के सम्मान में उपहार वितरण किया गया जिसने कार्यक्रम को और भी भावनात्मक एवं यादगार बना दिया। कार्यक्रम का मंच संचालन प्रियंका चांदनी दीक्षित द्वारा किया गया। इस अवसर पर भजन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें प्रतिभागियों ने अपनी मधुर प्रस्तुति से सभी को भक्ति भाव से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम में समाज के सभी वर्गों की उपस्थिति रही और सभी ने मिलकर इसे एक सफल एवं प्रेरणादायक आयोजन बनाया। इस अवसर पर श्रीमती बसंती पालीवाल, श्रीमती पूजा तिवारी, संजू शर्मा, शालिनी त्रिपाठी, उषा पराशर, सुधा मिश्रा, सरोज राय, सुषमा राजोरिया सरला पाराशर, संगीता तिवारी,सर्जना पाठक, चंचल शर्मा,नेहा नगाइच, संध्या पांडे,सुखदेवी तिवारी,श्रीमती प्रियंका चांदनी दीक्षित,श्रीमती भारती उपाध्याय फुला विश्वकर्मा, रचना तिवारी, मालती राजपूत, भारती तिवारी, कुसुम दुबे सुषमा साहू, रीना चौधरी,रीना लवानिया दीप्ति दुबे ,दीपाली दुबे,निशा राय,पूजा दुबे, सरिता पांडे, लाली पांडे, मीना रघुवंशी आदि उपस्थित रहे।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

त्रिशक्ति राष्ट्रीय मंच गाडरवारा

जरूरी खबरें