Friday 19th of June 2026

ब्रेकिंग

सांसद दर्शन सिंह चौधरी पीजी कॉलेज नरसिंहपुर के ऑडिटोरियम में आयोजित प्राकृतिक खेती कार्यशाला में शामिल हुए

27 ट्रॉली रेत जब्त, कई वाहन पुलिस अभिरक्षा में

मां जिनवाणी का जन्मोत्सव पर्व श्रुत पंचमी श्री तारण तरण दिगम्बर जैन चैत्यालय जी में बाल ब्रह्मचारी वैराग्य भैया

कामधेनु गौशाला मोहद में जिला स्तरीय गौशाला संचालक सम्मेलन संपन्न

गाडरवारा में मोहर्रम माह की पहली तारीख को हसनी हुसैनी सोसायटी ने दिया मानवता व भाईचारे का संदेश

बैठक अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार बिरथरिया के नेतृत्व में आयोजित की गई : गाडरवारा में विद्युत पेन्शनर संघ की मासिक बैठक सम्पन्न

Aditi News Team

Sun, Feb 22, 2026

विद्युत पेंशनर्स की बैठक सम्पन्न

आज दिनांक २२.०२.२६ रविवार को विद्युत पेन्शनर संघ गाडरवारा की मासिक बैठक नर्मदा कालोनी शिवमन्दिर में आयोजित की गई। बैठक में अध्यक्ष श्री नरेन्द्र कुमार बिरथरिया कार्यकारी अध्यक्ष एस के रायजादा संयोजक नरेन्द्र श्रीवास्तव सचिव आर एस सराठे, उपाध्यक्ष जी एल अग्रवाल,ओ.पी.सराठे, एम. एल. मेहरा, कोषाध्यक्ष विनोद अग्रवाल, प्रचार सचिव उत्तम सिंह मेहरा एवं भागीराम पाली, प्रेमलाल विश्वकर्मा, जगदीश काछी, कार्यकारिणी सदस्यों एवं संभाग के अनेक पेन्शनर सदस्यों ने सहभागिता की। बैठक में संघ की भविष्य की कार्ययोजना सहित पेंशनरों की व्यक्तिगत समस्याओं के समाधान हेतु विचार विमर्श किया गया। बैठक में कुछ नवीन पदाधिकारी नियुक्त करने पर सहमति बनी। बैठक में शासन से पेंशन गारंटी की मांग पूरी करने बाबत विद्युत पेन्शनर संयुक्त मोर्चा द्वारा किये जा रहे आंदोलन के आगामी चरणों में व्यापक समर्थन प्रदान करने हेतु सहमति बनी। बैठक सोहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। अंत में आभार प्रदर्शन संयोजक नरेद्र श्रीवास्तव द्वारा किया गया।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

गाडरवारा विद्युत पेंशनर्स

जरूरी खबरें