Sunday 27th of September 2026

ब्रेकिंग

मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की आशी चौकसे ने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम इवेंट में जीता सिल्वर

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित मप्र दौरे एवं पुलिस प्रदर्शनी की तैयारियों को लेकर समीक्षा की

श्रम का सम्मान पद-प्रतिष्ठा से नहीं, मेहनत और सेवा से होता है

गणेश विसर्जन के दौरान घाटपिपरिया के समीप शक्कर नदी की घटना NDRF का रेस्क्यू अभियान जारी,

वीरता और अदम्य साहस को नमन करते हुए गाडरवारा में आयोजित हुआ शौर्य सम्मान समारोह

बोहनी नवोदय विद्यालय में यूपीएससी में चयनित प्रतिभाओं का किया सम्मान : जवाहर नवोदय विद्यालय बोहनी में कुमारी दीक्षा पाटकर ने अपनी शिक्षा पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय बोहनी से पूर्ण की है

Aditi News Team

Sat, Apr 4, 2026

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय बोहनी में यूपीएससी में चयनित प्रतिभाओं का किया गया सम्मान

जवाहर नवोदय विद्यालय बोहनी में कुमारी दीक्षा पाटकर, जिन्होंने अपनी शिक्षा पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय बोहनी से पूर्ण की है, उन्होंने एम्स जोधपुर से एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त की और एम्स दिल्ली से एमडी किया चिकित्सा के क्षेत्र में कार्य करते-करते उन्होंने भारत की सर्वश्रेष्ठ परीक्षा यूपीएससी देने का लक्ष्य निर्धारित किया और वर्ष 2025 की परीक्षा में 88 वाँ स्थान प्राप्त किया और उन्होंने जवाहर नवोदय विद्यालय एवं जिले को गौरवान्वित किया।

यूपीएससी की परीक्षा में चयनित होने पर उन्होंने और उनके माता-पिता ने पूरा श्रेय जवाहर नवोदय विद्यालय को दिया उनके माता-पिता ने कहा कि हमारी बेटी यदि जवाहर नवोदय विद्यालय में नहीं पढती तो आज यह भारत की उच्चतम परीक्षा में सफलता प्राप्त नहीं कर पाती कुमारी दीक्षा पाटकर एक मध्यम वर्ग की परिवार से आती हैं उन्होंने विद्यालय में आकर विद्यालय की सभी छात्र-छात्राओं को मार्गदर्शन दिया साथ ही विद्यालय प्राचार्य डॉ अरुण कुमार तिवारी द्वारा इस अवसर पर उन्हें एवं उनके माता-पिता को भी सम्मानित किया।

इसी अवसर संध्याकाल में विद्यालय में कुमारी पूजा सोनी एसडीएम तेंदूखेड़ा भी उपस्थित रही वे भी जवाहर नवोदय विद्यालय पन्ना की पूर्व छात्रा है लैटरल एंट्री के द्वारा कक्षा नवमी में उन्होंने जवाहर नवोदय विद्यालय पन्ना में एडमिशन लिया नवोदय की नियमित गतिविधियां और शिक्षा पद्धति ने उन्हें सफलता के पद की ओर अग्रसर किया उन्होंने अपने वक्तव्य में बताया कि नवोदय विद्यालय से शिक्षा प्राप्त करने के बाद उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि समाज ने उन्हें जो भी दिया है वे समाज की बेहतरी लिए भी सब कुछ करेंगे। उन्होंने एमपीपीएससी की परीक्षा पास की और वह डिप्टी कलेक्टर बनी इसके उपरांत उन्होंने यूपीएससी की परीक्षा 2024 एवं 2025 में पास की उनका चयन भी I A S के लिए हुआ है उन्होंने जवाहर नवोदय विद्यालय बोहनी में बच्चों को दिशा निर्देश दिए। उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि यदि नवोदय विद्यालय नहीं होते तो वह इस उच्चतम शिखर पर नहीं पहुंच पाती उनके जीवन में नवोदय विद्यालय का बहुत अधिक महत्व है वे नवोदय विद्यालय को अपने परिवार का एक हिस्सा मानती है विद्यालय के प्राचार्य डॉ अरुण कुमार तिवारी द्वारा विद्यालय के सभागार मे अभिनंदन किया गया।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय बोहनी

कुमारी दीक्षा पाटकर,

कुमारी पूजा सोनी एसडीएम तेंदूखेड़ा

नवोदय विद्यालय प्राचार्य डॉ अरुण कुमार तिवारी

जरूरी खबरें