Monday 15th of June 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर में यातायात थाना प्रभारी को दबंगई बताने वाले युवक का निकाला जुलूस किया न्यायालय में पेश

गाडरवारा नगर मंडल की बैठक राज राजेश्वरी होटल में संपन्न

परिवहन एवं स्कूल शिक्षा विभाग मप्र शासन, राव उदय प्रताप सिंह से मध्य प्रदेश शिक्षक संघ नरसिंहपुर

18 जून को प्रदेशभर में कलेक्टरों के माध्यम से प्रधानमंत्री और केंद्रीय शिक्षा मंत्री को सौंपा जाएगा ज्ञापन

राम नाम संग्रहालय समिति ने चलाया गौरैया बचाओ संदेश

कलेक्टर ने खेतों में जाकर गिरदावरी के कार्यों का किया निरीक्षण : कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने नरसिंहपुर तहसील के मौजा सुपला अंतर्गत आने वाले ग्राम सुपला व डुडी पिंडरई में

Aditi News Team

Thu, Jun 4, 2026

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने खेतों में जाकर गिरदावरी के कार्यों का जायजा लिया

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने नरसिंहपुर तहसील के मौजा सुपला अंतर्गत आने वाले ग्राम सुपला व डुडी पिंडरई और मौजा धमना अंतर्गत ग्राम धमना व ग्वारी में गिरदावरी के कार्य का निरीक्षण किया। कलेक्टर को अवगत कराया गया कि मौजा सुपला के अंतर्गत हल्का नंबर 25 का कुल रकबा 879 हेक्टेयर में से 350 हेक्टेयर गिरदावरी का कार्य पूर्ण हो चुका है। इसी प्रकार मौजा धमना के हल्का नंबर 19 का कुल रकबा 3200 हेक्टेयर में 40 प्रतिशत लगभग एक हजार हेक्टेयर में गिरदावरी का कार्य पूर्ण हो चुका है। शेष गिरदावरी का कार्य जारी है। कलेक्टर ने शेष गिरदावरी का कार्य समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान नायब तहसीलदार श्री विक्रम सिंह मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह के निर्देशन में जिले में गिरदावरी का कार्य तेजी के साथ राजस्व विभाग के माध्यम से किया जा रहा है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

जरूरी खबरें