Tuesday 16th of June 2026

ब्रेकिंग

जुन्नारदेव पुलिस ने नाबालिग बालिका को सुरक्षित खोजकर परिजनों के किया सुपुर्द

आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया प्रकरण पंजीवद्ध

सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए दिए आवश्यक निर्देश

कलेक्टर श्रीमती सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न

नरसिंहपुर में यातायात थाना प्रभारी को दबंगई बताने वाले युवक का निकाला जुलूस किया न्यायालय में पेश

चिकित्सालय नरसिंहपुर में नौकरी का सुनहरा अवसर पूर्णत निराधार, झूठा : सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक नरसिंहपुर डॉ. राजकुमार चौधरी ने बताया कि

Aditi News Team

Fri, May 22, 2026

सोशल मीडिया पर प्रसारित जिला चिकित्सालय नरसिंहपुर में नौकरी का सुनहरा अवसर पूर्णत: निराधार व झूठा

नरसिंहपुर।सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक नरसिंहपुर डॉ. राजकुमार चौधरी ने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर व्हाट्सएप के माध्यम से जिला चिकित्सालय नरसिंहपुर में नौकरी का सुनहरा अवसर की भ्रामक जानकारी प्रसारित की जा रही है। जिसमें नौकरी दिए जाने के संबंध में डॉ. मेहरबान सिंह मोबाइल नंबर 9131079025 पर सम्पर्क करने का उल्लेख किया गया है।

उन्होंने बताया कि इस कार्यालय में किसी भी प्रकार की भर्ती प्रक्रिया प्रचलन में नहीं है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर व्हाट्सएप के माध्यम से जो जानकारी प्रसारित की जा रही है, वह पूर्णत: निराधार व झूठी है। अत: इस तरह के संदिग्ध भर्ती विज्ञापन, कॉल या मैसेज सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर आते हैं, तो पहले उनकी सत्यता की जांच जरूर करें। बिना पुष्टि के किसी को पैसे या दस्तावेज साझा न करें।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर जिला कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

जरूरी खबरें