Monday 15th of June 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर में यातायात थाना प्रभारी को दबंगई बताने वाले युवक का निकाला जुलूस किया न्यायालय में पेश

गाडरवारा नगर मंडल की बैठक राज राजेश्वरी होटल में संपन्न

परिवहन एवं स्कूल शिक्षा विभाग मप्र शासन, राव उदय प्रताप सिंह से मध्य प्रदेश शिक्षक संघ नरसिंहपुर

18 जून को प्रदेशभर में कलेक्टरों के माध्यम से प्रधानमंत्री और केंद्रीय शिक्षा मंत्री को सौंपा जाएगा ज्ञापन

राम नाम संग्रहालय समिति ने चलाया गौरैया बचाओ संदेश

गाडरवारा में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत लगाये पौधे : कैबिनेट मंत्री राव उदयप्रताप सिंह ने पर्यावरण दिवस पर किया वृक्षारोपण

Aditi News Team

Fri, Jun 5, 2026

कैबिनेट मंत्री राव उदयप्रताप सिंह ने पर्यावरण दिवस पर किया वृक्षारोपण

एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत लगाये पौधे

गाडरवारा। शुक्रवार को प्रदेश के स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री उदयप्रताप सिंह ने स्थानीय पीएमश्री शासकीय कन्या नवीन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मे विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत अनेक पौधे लगाये। उन्होंने जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओ, अधिकारियो, कर्मचारियों एवं छात्र छात्राओं के साथ पौधे लगाये। इस अवसर पर मंत्री श्री सिंह ने कहा कि धरती का आंचल हरा-भरा रखना, हम सब की जिम्मेदारी है।"यह दिन केवल एक तारीख नहीं है, बल्कि एक चेतावनी भी है और एक मौका भी—यह याद रखने का कि प्रकृति से हमारा रिश्ता 'लेने' का नहीं, बल्कि 'सह-अस्तित्व' का है। आज हमारी धरती हमसे राहत की मांग कर रही है। बढ़ते प्रदूषण, कटते जंगलों और बदलते मौसम के मिजाज को हम अनदेखा नहीं कर सकते।आज के दिन हम केवल बातें न करें, बल्कि कुछ छोटे लेकिन ठोस संकल्प लें, एक पौधा जरूर लगाएं सिर्फ लगाएं ही नहीं, बल्कि उसके बड़ा होने तक उसकी देखभाल करने की जिम्मेदारी भी लें। उन्होंने कहा कि पर्यावरण के मामले मे हम खुद भी जागरूक बनें और दूसरों को भी प्रेरित करें। वृक्षारोपण उपरांत मंत्री श्री सिंह एवं मंचासीन अतिथियों ने माँ सरस्वती का पूजन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। मंचासीन अतिथियों का स्वागत स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियो एवं प्राचार्यो ने किया। कार्यक्रम मे प्राचार्य सतीश नाईक ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का मंच संचालन शिक्षक मनीष शंकर तिवारी एवं अंत मे आभार प्रदर्शन भाजपा मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत शर्मा ने किया। इस अवसर पर नपा अध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा, पूर्व नपा अध्यक्ष नवनीत चाचा, राजेंद्र साहू, मिनेन्द्र डागा , हंसराज मालपानी, बसंती पालीवाल, पुष्पा राय आदि मंचासीन अतिथियो सहित एसडीएम मणिन्द्र सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी डॉ अनिल कुशवाहा, तहसीलदार प्रियंका नेताम,सीएमओ वैभव देशमुख,बीईओ सीमा डोंगरे, वीरेंद्र राजपूत, प्राचार्य प्रतुल इंदुरख्या,एस के मिश्रा, सुनीता पटैल,सुशील शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

कैबिनेट मंत्री राव उदयप्रताप सिंह

जरूरी खबरें