Sunday 27th of September 2026

ब्रेकिंग

मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की आशी चौकसे ने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम इवेंट में जीता सिल्वर

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित मप्र दौरे एवं पुलिस प्रदर्शनी की तैयारियों को लेकर समीक्षा की

श्रम का सम्मान पद-प्रतिष्ठा से नहीं, मेहनत और सेवा से होता है

गणेश विसर्जन के दौरान घाटपिपरिया के समीप शक्कर नदी की घटना NDRF का रेस्क्यू अभियान जारी,

वीरता और अदम्य साहस को नमन करते हुए गाडरवारा में आयोजित हुआ शौर्य सम्मान समारोह

गाडरवारा में राजभाषा कार्यशाला का आयोजन : एनटीपीसी गाडरवारा में बी. बी. पात्रा, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) की अध्यक्षता में राजभाषा कार्यशाला का आयोजन हुआ

Aditi News Team

Fri, Mar 27, 2026

गाडरवारा में राजभाषा कार्यशाला का आयोजन

गाडरवारा।एनटीपीसी गाडरवारा में श्री बी. बी. पात्रा, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन), गाडरवारा की अध्यक्षता में दिनांक 27 मार्च, 2026 को राजभाषा कार्यशाला का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में श्री राकेश कुमार, पूर्व निदेशक (राजभाषा), गृह मंत्रालय उपस्थित रहे।

कार्यशाला के दौरान राजभाषा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन, हिन्दी निरीक्षण/जांच बिंदुओं के अनुपालन, हिन्दी पुस्तकों की क्रय-प्रक्रिया, प्रशासनिक बैठकों एवं कार्यालयीन कार्यों में हिन्दी के प्रयोग को बढ़ावा देने, हिन्दी पत्रिका के नियमित प्रकाशन तथा राजभाषा संबंधी कार्यशालाओं एवं अन्य गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा की गई। इन विषयों से संबंधित निर्णयों, आगामी कार्य-योजना तथा आवश्यक कार्यवाहियों पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया।

इस अवसर पर कार्यालयीन कार्यों में राजभाषा हिन्दी के अधिकाधिक प्रयोग को सुनिश्चित करने हेतु निरंतर प्रयास करने पर बल दिया गया। साथ ही प्रतिभागियों द्वारा उठाए गए विभिन्न प्रश्नों/समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक मार्गदर्शन एवं निर्देश प्रदान किए गए।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

एनटीपीसी गाडरवारा

बी. बी. पात्रा, अपर महाप्रबंधक गाडरवारा एनटीपीसी

जरूरी खबरें