Sunday 27th of September 2026

ब्रेकिंग

मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की आशी चौकसे ने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम इवेंट में जीता सिल्वर

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित मप्र दौरे एवं पुलिस प्रदर्शनी की तैयारियों को लेकर समीक्षा की

श्रम का सम्मान पद-प्रतिष्ठा से नहीं, मेहनत और सेवा से होता है

गणेश विसर्जन के दौरान घाटपिपरिया के समीप शक्कर नदी की घटना NDRF का रेस्क्यू अभियान जारी,

वीरता और अदम्य साहस को नमन करते हुए गाडरवारा में आयोजित हुआ शौर्य सम्मान समारोह

किराना व्यापारी के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों का निकाला जुलूस : किराना भंडार के संचालक के साथ असामाजिक तत्वों द्वारा कायरतापूर्ण हमला कर लूटपाट की घटना को दिया अंजाम

Aditi News Team

Thu, Mar 12, 2026

किराना व्यापारी के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों का निकाला जुलूस

नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव मेंविगत दिवस समीपवर्ती कुम्हड़ाखेड़ा में दिनांक 09-03-2026 को लगभग रात्रि 8:00 बजे, स्थान: कुम्हड़ाखेड़ा में स्थित अक्षय किराना भंडार के संचालक राकेश कुमार नेमा के साथ कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा कायरतापूर्ण हमला कर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया। इस प्रकार की घटना से क्षेत्र के समस्त किराना व्यापारी एवं व्यापारी संघ में अत्यंत भय और आक्रोश था।उक्त घटना में शामिल आरोपी घटना के बाद से फरार थे जिससे पुलिस की टीमों ने तत्परता से खोजबीन कर पकड़ा और उनका जुलूस निकाल कर उठक बैठक लगवाई। वही थाना प्रभारी प्रदीप सराफ का कहना है कि अपराधी कोई भी हो बच नहीं पाएगा और लगातार असामाजिक एवं उपद्रवी तत्वों के विरुद्ध कड़ी एवं प्रभावी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अपराधियों की गिरफ्तार और जुलूस के बाद व्यापारियों ने गोटेगांव पुलिस की कार्यवाही की सराहना कर प्रशंसा की और धन्यवाद प्रेषित किया।

शरद नेमा ,गोटेगांव

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

जरूरी खबरें