Sunday 27th of September 2026

ब्रेकिंग

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित मप्र दौरे एवं पुलिस प्रदर्शनी की तैयारियों को लेकर समीक्षा की

श्रम का सम्मान पद-प्रतिष्ठा से नहीं, मेहनत और सेवा से होता है

गणेश विसर्जन के दौरान घाटपिपरिया के समीप शक्कर नदी की घटना NDRF का रेस्क्यू अभियान जारी,

वीरता और अदम्य साहस को नमन करते हुए गाडरवारा में आयोजित हुआ शौर्य सम्मान समारोह

न्यायालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

गोटेगांव में महिला को तीन गोलियां लगी, पति भी हुआ घायल : नरसिंहपुर जिले के गोटेगाँव थाना क्षेत्र के मालीवाड़ा गांव में एक महिला पर फायरिंग की घटना सामने आई है

Aditi News Team

Tue, Apr 7, 2026

रिपोर्टर आशीष साहू

नरसिंहपुर जिले के गोटेगाँव थाना क्षेत्र के मालीवाड़ा गांव में एक महिला पर फायरिंग की घटना सामने आई है।

इस हमले में महिला को तीन गोलियां लगी हैं, जबकि उनके पति भी घायल हुए हैं। आरोपियों पर पत्थरबाजी और लूट का भी आरोप है। यह घटना कथित तौर पर सोशल मीडिया पर बेटियों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर चल रहे पुराने विवाद का परिणाम है।

पीड़िता सविता पटेल ने आरोप लगाया है कि रिमझा चौराहे पर शुभम पटेल से उनके पति ऋषिराज पटेल का विवाद हुआ था। जब सविता बीच-बचाव करने पहुंचीं, तो आरोपियों ने उनकी गाड़ी पर मिर्ची फेंकी। पति के बाहर आने पर उनके साथ झूमाझटकी और मारपीट की गई।

वहां से घर लौटते समय रास्ते में गिरवर पटेल ने बुलेट मोटरसाइकिल से उनकी गाड़ी रोकी और पत्थरबाजी शुरू कर दी। सविता पटेल के अनुसार, गिरवर पटेल, देवम पटेल, शुभम पटेल और अन्य लोगों ने मिलकर उन पर हमला किया। इसी दौरान एक आरोपी ने कथित तौर पर देसी कट्टे से फायरिंग कर दी।

फायरिंग में सविता पटेल के हाथ और पैर में तीन गोलियां लगीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनके पति ऋषिराज पटेल को भी पत्थर लगने से चोट आई। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि हमलावरों ने उनके गले से सोने की चेन छीन ली और पति के साथ मारपीट की।

सविता पटेल ने बताया कि यह विवाद काफी समय से चल रहा था। आरोपियों द्वारा उनकी बेटियों के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणियां की जा रही थीं, जिसके कारण तनाव बढ़ गया था। उन्होंने पहले भी धमकियां मिलने की बात कही।

पीड़िता ने नीलेश पटेल (नरवारा), गिरवर पटेल, शुभम पटेल, देवम पटेल और हीरा भाई को इस मामले में आरोपी बताया है। घटना के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है और कार्रवाई की मांग की गई है।

गोटेगाँव थाना एसडीओपी मनीष त्रिपाठी ने बताया कि दो पक्षों के पारिवारिक बीच विवाद हुआ था, जिसमें एक पक्ष से गिरवर पटेल और दूसरे पक्ष से सविता पटेल (पत्नी ऋषिराज) घायल हुए हैं। जिन्हें उपचार हेतु भेजा गया है मौके पर पहुंचकर पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

जरूरी खबरें