Tuesday 16th of June 2026

ब्रेकिंग

जुन्नारदेव पुलिस ने नाबालिग बालिका को सुरक्षित खोजकर परिजनों के किया सुपुर्द

आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया प्रकरण पंजीवद्ध

सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए दिए आवश्यक निर्देश

कलेक्टर श्रीमती सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न

नरसिंहपुर में यातायात थाना प्रभारी को दबंगई बताने वाले युवक का निकाला जुलूस किया न्यायालय में पेश

केशव शिक्षा समिति महाकौशल प्रांत : आचार्य सामान्य प्रशिक्षण वर्ग 2026

Aditi News Team

Mon, May 18, 2026

केशव शिक्षा समिति महाकौशल प्रांत

आचार्य सामान्य प्रशिक्षण वर्ग 2026

विगत दिवस वर्ग के द्वादश दिवस के वंदना सत्र में, अतिथियों द्वारा सर्वप्रथम मां सरस्वती, ॐ एवं भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर वंदना की।

इस सत्र में माननीय श्री श्रीराम जी अरावकर जी, सह संगठन मंत्री विद्याभारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान एवं केशव शिक्षा समिति महाकौशल प्रांत जबलपुर के प्रादेशिक सचिव श्री ईश्वर दास जी पटेल मंचासीन रहे।

अतिथि परिचय श्री संतकुमार जी शुक्ला सह प्रांत प्रमुख जी ने एवं अतिथि स्वागत गोविंद किरार जिला समन्वयक माधव ग्राम भारती नरसिंहपुर ने किया।

वंदना उपरांत प्रशिक्षार्थियों द्वारा निर्मित ग्राम ज्योति पत्रिका का विमोचन किया गया।

श्री अरावकर जी ने अपने उद्बोधन में *हमारी वंदना* विषय पर अपने विचार व्यक्त किए।

कहा कि वंदना विद्यालयों में शुद्ध, संगीतमय एवं वंदना लयबद्ध हो।

वंदना का अक्षरशः अर्थ भी भैया बहिनों को ज्ञात हो।

साथ ही विद्यालय विकास, शैक्षणिक गुणवत्ता एवं आचार्य का विकाश ऐसा हो कि वह सर्वगुण हो उसके ज्ञान एवं सीखने की क्षमता का लगातार विकास हो।

इस अवसर पर प्रांत के प्रांत प्रमुख श्री अरविंद सिंह जी ठाकुर, सह प्रांत प्रमुख श्री संतकुमार जी शुक्ला एवं विभिन्न जिलों के जिला समन्वयक, सह समन्वयक बंधु श्री विनोद जी चतुर्वेदी जिला समन्वयक सागर, श्री पुष्पेंद्र सिंह जी जिला समन्वयक रीवा, श्री रामजी जी मिश्र जिला समन्वयक सीधी, श्री रामकेश जी जिला समन्वयक उमरिया एवं समस्त शिक्षक इस सत्र में उपस्थित रहे।आभार प्रांत प्रमुख श्री अरविंद सिंह ठाकुर जी ने ज्ञापित किया।

Tags :

जरूरी खबरें