Monday 15th of June 2026

ब्रेकिंग

जुन्नारदेव पुलिस ने नाबालिग बालिका को सुरक्षित खोजकर परिजनों के किया सुपुर्द

आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया प्रकरण पंजीवद्ध

सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए दिए आवश्यक निर्देश

कलेक्टर श्रीमती सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न

नरसिंहपुर में यातायात थाना प्रभारी को दबंगई बताने वाले युवक का निकाला जुलूस किया न्यायालय में पेश

ककरा घाट में गंगा दशहरा पर नर्मदा में नहाने गए युवक की डूबने से मौत : नरसिंहपुर जिले गाडरवारा के समीप ककरा घाट पर नहाने गए एक युवक की गहरे पानी में डूबने से मौत

Aditi News Team

Tue, May 26, 2026

ककरा घाट में गंगा दशहरा पर नर्मदा में नहाने गए युवक की डूबने से मौत

गाडरवारा।aककरा घाट पर आज सुबह मंगलवार को गंगा दशहरा के अवसर पर नर्मदा के पावन तट ककरा घाट पर नहाने गए एक युवक की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान ग्राम खैरी पलोहा निवासी देवेश पिता रामू गुर्जर (20 वर्ष) के रूप में हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, 5-6 युवक नर्मदा नदी में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान दो युवक अचानक गहरे पानी में चले गए। स्थानीय लोगों की मदद से एक युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन देवेश को नहीं बचाया जा सका।

बताया जा रहा है कि मृतक के परिजन गंगा दशहरा के अवसर पर नर्मदा तट पर भंडारा करने पहुंचे थे। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

जरूरी खबरें