Monday 15th of June 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर में यातायात थाना प्रभारी को दबंगई बताने वाले युवक का निकाला जुलूस किया न्यायालय में पेश

गाडरवारा नगर मंडल की बैठक राज राजेश्वरी होटल में संपन्न

परिवहन एवं स्कूल शिक्षा विभाग मप्र शासन, राव उदय प्रताप सिंह से मध्य प्रदेश शिक्षक संघ नरसिंहपुर

18 जून को प्रदेशभर में कलेक्टरों के माध्यम से प्रधानमंत्री और केंद्रीय शिक्षा मंत्री को सौंपा जाएगा ज्ञापन

राम नाम संग्रहालय समिति ने चलाया गौरैया बचाओ संदेश

गाडरवारा,चार धाम यात्रा के नाम पर श्रद्धालु से ऑनलाइन हुई ठगी, : हवाई (हेलीकॉप्टर) सुविधा और सुलभ दर्शन का झांसा देकर ऑनलाइन ठगी करने का एक मामला सामने आया

Aditi News Team

Wed, Jun 3, 2026

चार धाम यात्रा के नाम पर ऑनलाइन ठगी, हेलीकॉप्टर सुविधा दिलाने के बहाने उड़ाए हजारों रुपये, एसपी से शिकायत

गाडरवारा/नरसिंहपुर।चार धाम की यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को हवाई (हेलीकॉप्टर) सुविधा और सुलभ दर्शन का झांसा देकर ऑनलाइन ठगी करने का एक मामला सामने आया है। ठगी के शिकार पीड़ित ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक (एसपी) नरसिंहपुर को आवेदन देकर न्याय और उचित कार्रवाई की गुहार लगाई है।

क्या है पूरा मामला?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गाडरवारा (शहीद भगत सिंह वार्ड) निवासी आवेदक केशव प्रसाद पचौरी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के मुताबिक, उनकी धर्मपत्नी कीर्ति पचौरी ने चार धाम की यात्रा के लिए इंटरनेट पर उपलब्ध एक मोबाइल नंबर (7290042587) पर संपर्क किया था।

बातचीत के दौरान सामने वाले व्यक्ति (जिसका नाम गुलशन कुमार बताया जा रहा है) ने यात्रा के दौरान हेलीकॉप्टर एवं सुलभ दर्शन की सुविधा दिलाने का भरोसा दिया। इसके लिए कुल ₹80,000 की राशि तय की गई थी।

किश्तों में ऐंठे रुपये, न सुविधा मिली न पैसे लौटे

ठगों के झांसे में आकर पीड़ित परिवार द्वारा अलग-अलग तारीखों में ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के माध्यम से मोटी रकम ट्रांसफर कर दी गई। आवेदन के अनुसार:

मई महीने की अलग-अलग तारीखों (12/5/26, 15/5/26, 9/5/26 और 10/5/26) को किश्तों में क्रमशः ₹15,000, ₹20,000, ₹25,000 और ₹67,500 जैसी राशि ट्रांसफर कराई गई।

रकम वसूलने के बाद भी आरोपियों द्वारा न तो चार धाम यात्रा के लिए तयशुदा हेलीकॉप्टर व दर्शन की सुविधाएं दी गईं और न ही पैसे वापस किए गए।

एसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज

धोखाधड़ी का अहसास होने पर पीड़ित केशव प्रसाद पचौरी ने 2 जून 2026 (मंगलवार) को कार्यालय पुलिस अधीक्षक, नरसिंहपुर पहुंचकर शिकायती पत्र सौंपा, जिसे विभाग द्वारा आवक नंबर 2 के तहत स्वीकार कर लिया गया है। पीड़ित ने आरोपी गुलशन कुमार (जिसका मोबाइल नंबर 91809282024 बताया गया है) के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने और अपनी डूबी रकम वापस दिलाने की मांग की है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

गाडरवारा एसडीओपी एल.एस. डागुर

थाना प्रभारी गाडरवारा निरीक्षक अशोक सिंह चौहान

जरूरी खबरें