Tuesday 16th of June 2026

ब्रेकिंग

निरक्षर बंदियों को साक्षर करके किया जा रहा रिहा

जुन्नारदेव पुलिस ने नाबालिग बालिका को सुरक्षित खोजकर परिजनों के किया सुपुर्द

आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया प्रकरण पंजीवद्ध

सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए दिए आवश्यक निर्देश

कलेक्टर श्रीमती सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न

नरसिंहपुर पुलिस की नशे के विरुद्ध सख्त कार्यवाही जारी : 72 हजार रु.मूल्य की 7.20 ग्राम स्मैक जप्त, एक आरोपी पुलिस गिरफ्त में

Aditi News Team

Wed, Sep 10, 2025

नशे के विरुद्ध नरसिंहपुर पुलिस की सख्त कार्यवाही जारी

➡️ ₹ 72 हजार मूल्य की 7.20 ग्राम स्मैक जप्त।

➡️ एक आरोपी पुलिस गिरफ्त में।

उल्लेखनीय है कि जिले में अवैध गतिविधियों एवं संगठित अपराधों पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने, अवैध कारोबार करने वालों एवं गुंडे-बदमाशों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। इन निर्देशों के परिपालन में जिलेभर में विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत जिले के विभिन्न थानों में लगातार धरपकड़ की कार्यवाहियाँ की जा रही हैं।

थाना स्टेशनगंज पुलिस की गिरफ्त में अवैध मादक पदार्थ स्मैक का कारोबारी :

• *आरोपी :* सलमान खान निवासी मगरधा, थाना स्टेशनगंज

• *जप्ती :* लगभग ₹ 72 हजार मूल्य की 7.20 ग्राम स्मैक

• *वैधानिक कार्यवाही :* आरोपी के विरूद्ध धारा 8 (ए) (सी) ,21 (बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट के अंतर्गत मामला कर माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

कार्यवाही में सराहनीय भूमिका: उक्त कार्यवाही में अति. पुलिस अधीक्षक, श्री संदीप भूरिया एवं एसडीओपी, नरसिंहपुर श्री मनोज गुप्ता के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक, रत्नाकर हिंगवे, उप निरी. मुकेश बिसेन, प्रआर.आशीष मिश्रा, वरि.आर.संजय पाण्डेय, वरि.आर.लक्ष्मी नागपुरे की सराहनीय भूमिका रही है।

Tags :

नरसिंहपुर पुलिस की सख्त कार्यवाही

₹ 72 हजार मूल्य की 7.20 ग्राम स्मैक जप्त

स्मैक जप्त की गई

एक आरोपी पुलिस गिरफ्त में।

जरूरी खबरें