Monday 15th of June 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर में यातायात थाना प्रभारी को दबंगई बताने वाले युवक का निकाला जुलूस किया न्यायालय में पेश

गाडरवारा नगर मंडल की बैठक राज राजेश्वरी होटल में संपन्न

परिवहन एवं स्कूल शिक्षा विभाग मप्र शासन, राव उदय प्रताप सिंह से मध्य प्रदेश शिक्षक संघ नरसिंहपुर

18 जून को प्रदेशभर में कलेक्टरों के माध्यम से प्रधानमंत्री और केंद्रीय शिक्षा मंत्री को सौंपा जाएगा ज्ञापन

राम नाम संग्रहालय समिति ने चलाया गौरैया बचाओ संदेश

पुलिस चेकिंग के दौरान तीन आरोपी गिरफ्तार। : आरोपियों के कब्जे से 1 देशी पिस्टल एवं 2 जिंदा कारतूस जप्त। • आरोपियों से 5 लाख रूपये नगद एवं एक कार भी की गयी जप्त।

Aditi News Team

Thu, Nov 13, 2025

अवैध गतिविधियों के विरूद्ध पुलिस नरसिंहपुर पुलिस का विशेष अभियान

• पुलिस चेकिंग के दौरान तीन आरोपी गिरफ्तार।

• आरोपियों के कब्जे से 1 देशी पिस्टल एवं 2 जिंदा कारतूस जप्त।

• आरोपियों से 5 लाख रूपये नगद एवं एक कार भी की गयी जप्त।

उल्लेखनीय है कि जिले में अवैध कारोबार पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशानुसार एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत विभिन्न क्षेत्रों में नाकाबंदी की जा रही है, साथ ही सर्चिंग अभियान चलाकर संदिग्ध व्यक्तियों एवं अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों की लगातार धरपकड़ की जा रही है।

इसी क्रम में दिनांक 12.11.2025 की शाम थाना गाडरवारा अंतर्गत पुलिस टीम द्वारा निर्माणाधीन ब्रिज के पास चीचली रोड पर चेकिंग के दौरान हरियाणा पासिंग नंबर की वाल्वो कार में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे से भारी मात्रा में नगद, देशी पिस्टल एवं कारतूस जप्त किए गए है।

आरोपी 1 : करन सिसोदिया निवासी जिला गुना।

आरोपी 2 : प्रखर जैन निवासी जिला गुना।

आरोपी 3 : महेन्द्र यादव निवासी जिला गुना।

जप्ती : 1 देशी पिस्टल एवं 2 जिंदा कारतूस, 5 लाख रूपये नगद एवं एक कार जप्त।

वैधानिक कार्यवाही : धारा 25 (1), (ए ), 25 (1), (बी), 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध।

*कार्यवाही में सराहनीय भूमिका :* उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी गाडरवारा, निरीक्षक विक्रम रजक, उप निरीक्षक अर्जुन सिंह बघेल, सहायक उप राजेश शर्मा, प्रधान आरक्षक रामगोपाल सिंह राजपूत, आरक्षक रूपेन्द्र चौबे, बालकृष्ण रघुवंशी, सुजीत बागरी, शिवम पटैल, दीपक राजपूत, अक्षय श्रीवास्तव की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें