Monday 15th of June 2026

ब्रेकिंग

आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया प्रकरण पंजीवद्ध

सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए दिए आवश्यक निर्देश

कलेक्टर श्रीमती सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न

नरसिंहपुर में यातायात थाना प्रभारी को दबंगई बताने वाले युवक का निकाला जुलूस किया न्यायालय में पेश

गाडरवारा नगर मंडल की बैठक राज राजेश्वरी होटल में संपन्न

: मुख्यमंत्री चौहान द्वारा होटल ताज लेक फ्रंट का शुभारंभ

Aditi News Team

Thu, Oct 7, 2021

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने भदभदा चौराहा स्थित होटल ताज लेक फ्रंट का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि यह प्रदेश में पर्यटन के क्षेत्र में अत्यंत महत्वपूर्ण कदम है। ताज होटल अपनी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रसिद्ध है और यह सुखद है कि अब भोपाल आने वाले पर्यटकों को भी इसका लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने फीता काटकर और दीप प्रज्जवलित कर होटल ताज लेक फ्रंट का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विजिटर्स बुक पर अपने विचार भी अंकित किए। उन्होंने होटल के सभागार व अन्य भागों का अवलोकन किया और होटल में उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर खजुराहो सांसद श्री वी.डी. शर्मा भी उपस्थित थे।

Tags :

जरूरी खबरें