Monday 15th of June 2026

ब्रेकिंग

जुन्नारदेव पुलिस ने नाबालिग बालिका को सुरक्षित खोजकर परिजनों के किया सुपुर्द

आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया प्रकरण पंजीवद्ध

सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए दिए आवश्यक निर्देश

कलेक्टर श्रीमती सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न

नरसिंहपुर में यातायात थाना प्रभारी को दबंगई बताने वाले युवक का निकाला जुलूस किया न्यायालय में पेश

: नरसिंहपुर के थाना करेली क्षेत्र में मोटर साईकिल दुर्घटना में घायल हुये 02 लोग

Aditi News Team

Mon, Nov 1, 2021

नरसिंहपुर। डायल-100 सेवा ने उपचार हेतु शासकीय अस्पताल करेली में भर्ती करवाया जिला नरसिंहपुर के थाना करेली क्षेत्र अंतर्गत श्रीपद मैरिज गार्डेन के पास मे एक मोटर साईकिल दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से एक 02 लोग घायल हो गए थे । घटना की सूचना कॉलर ने दिनाँक 31-10-2021 को डायल 100 को कॉल कर राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम भोपाल में दी । सूचना प्राप्ति पर तत्काल नरसिंहपुर जिले की डायल-100 वाहन क्र.02 को घटना का विवरण देकर मदद के लिए रवाना किया गया । डायल-100 एफ.आर.व्ही. मे तैनात आरक्षक 272 राहुल भूमरकऱ और पायलेट बिष्णु प्रसाद नेमा द्वारा घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि मेन रोड पर मोटर साईकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से पंकज मेहरा उम्र 21 साल नवासी बरमान कलाँ और पूजा मेहरा उम्र 20 साल घायल हो गए थे जिन्हे डायल-100 स्टाफ ने एफ.आर.व्ही.वाहन से ले जाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करेली में भर्ती करवाया। जहाँ घायलों का उपचार किया जा रहा है। घटना की जाँच स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है।

Tags :

जरूरी खबरें