Monday 15th of June 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर में यातायात थाना प्रभारी को दबंगई बताने वाले युवक का निकाला जुलूस किया न्यायालय में पेश

गाडरवारा नगर मंडल की बैठक राज राजेश्वरी होटल में संपन्न

परिवहन एवं स्कूल शिक्षा विभाग मप्र शासन, राव उदय प्रताप सिंह से मध्य प्रदेश शिक्षक संघ नरसिंहपुर

18 जून को प्रदेशभर में कलेक्टरों के माध्यम से प्रधानमंत्री और केंद्रीय शिक्षा मंत्री को सौंपा जाएगा ज्ञापन

राम नाम संग्रहालय समिति ने चलाया गौरैया बचाओ संदेश

: नरसिंहपुर,रंगपंचमी पर नहीं निकलेंगे सार्वजनिक जुलूस

Aditi News Team

Thu, Apr 1, 2021

नरसिंहपुर,  अपर जिला दंडाधिकारी नरसिंहपुर द्वारा बताया गया कि 2 अप्रैल को जिले में रंगपंचमी का त्यौहार मनाया जायेगा। इसके लिए जिले के समस्त अनुविभागीय दंडाधिकारी/ तहसीलदार तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी को यह सुनिश्चित करने कहा है कि वे रंग पंचमी के कोई भी सार्वजनिक जुलूस, गैर, होली खेलने वालों के समूह, झुंड न निकले। दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा का उल्लंघन न हो। उल्लंघन की स्थिति में नियमानुसार कार्यवाही की जावे। इसका प्रचार- प्रसार माईक/ लाउड स्पीकर, मुनादी से कराई जावे। किसी भी प्रकार भोजनालय/ रेस्टारेंट में बैठकर भोजन कराने के स्थान पर पैक/ पार्सल/ टिफिन/ डिब्बा में ही भोजन सामग्रियां दी जा सकती हैं, इनका भी प्रचार- प्रसार किया जाये। शहर के नजदीक के ढाबों पर शहरी लोगों की भीड़ की स्थिति न बने।

Tags :

जरूरी खबरें