Monday 15th of June 2026

ब्रेकिंग

जुन्नारदेव पुलिस ने नाबालिग बालिका को सुरक्षित खोजकर परिजनों के किया सुपुर्द

आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया प्रकरण पंजीवद्ध

सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए दिए आवश्यक निर्देश

कलेक्टर श्रीमती सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न

नरसिंहपुर में यातायात थाना प्रभारी को दबंगई बताने वाले युवक का निकाला जुलूस किया न्यायालय में पेश

: शाहनगर,सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शाहनगर मे विश्व स्वास्थ्य दिवस पर कार्यक्रम 

Aditi News Team

Sun, Apr 7, 2024
जितेंद्र दुवे, शाहनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शाहनगर मे विश्व स्वास्थ्य दिवस पर कार्यक्रम  शाहनगर । नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शाहनगर मे विश्व स्वास्थ्य दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कराये गये । जिसमे स्वास्थ्य रैली निकाली गयी कार्यक्रम के दौरान ङाॅ 0 सर्वेश लोधी बी एम ओ शाहनगर ने उपस्थित सभी कर्मचारियों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की शपथ दिलाते हुये कहा की इस साल WHO द्वारा "माय हेल्थ माय राइट के साथ विश्व स्वास्थ्य दिवस को मनाने का फ़ैसला लिया गया है कि यह थीम दर्शाती है की हमारा स्वास्थ्य ही मानव के जीवन की असली बुनियाद है. साथ ही किसी भी व्यक्ति की सेहत उसका अधिकार है। हम सभी महिलाये पुरूष के साथ साथ हर वर्ग को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की जरूरत है ।व्यक्ती को चाहिये की अपनी जीवनशैली में नियमित व्यायाम, स्वस्थ भोजन, तंबाकू और शराब से परहेज शामिल है.सभी लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने की जरूरत है इस अवसर पर अवनीश श्रीवास्तव नीरज कोरी पुजा त्रिपाठी एवं समस्त स्टाप शामिल रहा । रैपुरा मे भी कार्यक्रम । प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रैपुरा मे भी रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया पदस्त मेङिकल आफिसर ङाॅ एम एल चौधरी के नै बताया की जिले मे अभी तक के रक्तदान शिवरों मे जिले मे सबसे ज्यादा रक्तदान किया गया जिसमें आज विश्व स्वास्थ्य दिवस के चलते रविवार 7अप्रेल 2024 को 34 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान शिविर मे बढचढ कर हिस्सा लिया एवं अपना रक्तदान किया ।

Tags :

जरूरी खबरें